Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले
    Breaking News Headlines पटना बिहार

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के खगडिय़ा जिले में पुलिस ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर कभी खुद को आईएएस अधिकारी तो कभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का अंडर कवर एजेंट बताता था. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनीष गुप्ता के रूप में हुई है. पुलिस ने गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित उसके घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध सामान मिले हैं. मामले की जांच अभी जारी है.

    पुलिस के मुताबिक, मनीष गुप्ता को लेकर शिकायत मिलने के बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. डीआईयू और गोगरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम करीब आठ दिनों से उसके बारे में जानकारी जुटा रही थी. इसके बाद शनिवार को जमालपुर बाजार स्थित उसके घर पर कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने घर के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली और कई सामान को अपने कब्जे में लिया.

    घर से महंगी गाडिय़ां बरामद

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महंगी चार पहिया गाडिय़ां जब्त की हैं. अधिकारियों के अनुसार, दोनों वाहनों की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. खास बात यह है कि इन वाहनों पर गवर्नमेंट आफ इंडिया लिखा हुआ था. पुलिस ने इसके अलावा कई एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप भी बरामद किया है. बरामद सामान की जांच की जा रही है.

    पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के बाद मनीष गुप्ता से काफी देर तक पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान भी उसने कथित तौर पर खुद को अजित डोभाल का अंडर कवर एजेंट बताया. पुलिस ने इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और बरामद सामान की भी पड़ताल होगी.

    जांच पूरी होने का इंतजार

    खगडिय़ा के एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की टीम ने जमालपुर स्थित एक घर में छापेमारी की है. उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने रखी जाएगी. एसपी के मुताबिक, जांच पूरी होने पर पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी द्वारा किए जा रहे दावों की वास्तविकता क्या थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश
    Next Article ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.