मुख्यमंत्री शहीदों का अपमान न करें :राकेश सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री श्री राकेश सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को आगाह किया बार-बार शहीदों की प्रतिमा पर अपना झूठे वादे कर शहीदों के अपमान से बाज आये……। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री श्री राकेश सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने झूठे जुमले बाजी से बाज आने की नसीहत दी, कहां शाहिद के पवित्र प्रतिमा के समीप हेमंत सोरेन ने पिछले चुनाव के पूर्व 5 लाख नौकरी नहीं तो राजनीतिक से सन्यास की घोषणा…
Author: Devanand Singh
टेल्को के महानंद बस्ती में स्वास्थ्य केंद्र अटल मोहल्ला क्लीनिक में बिजली – पानी नहीं, मरीज परेशान जमशेदपुर. महानंद बस्ती में स्वास्थ्य चिकित्सा कल्याण विभाग द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक में बिजली व पानी की सुविधा नहीं है। जिससे वहां जो मरीज इलाज करवाने जाते हैं उन्हें बहुत असुविधा होती है। इससे यहां मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही स्थानीय निवासी मुन्ना देवी ने बताया की सरकार व प्रशासन ने लोगों की जरूरत को देखते हुए काफी पैसे खर्च कर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तो कर दिया लेकिन इस स्वास्थ्य केंद्र में आज तक बिजली…
साकची गुरुद्वारा में रविवार को लगेगा सरकारी योजना लाभ एवं नेत्र जांच शिविर साकची परिक्षेत्र की जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए साकची गुरुद्वारा परिसर में एक दिवसीय सरकारी योजना लाभ एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची, पूर्णिमा नेत्रालय एवं गैर सरकारी संस्था विजय सेना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर 11 अगस्त, रविवार को सुबह साढ़े दस से दोपहर तीन बजे तक लगा रहेगा। साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि शिविर में…
प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला का दौरा किया वायनाड : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले पहुंचे और चूरलमाला में पैदल चलकर आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने बताया कि मोदी कन्नूर हवाई अड्डे से वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिये वायनाड पहुंचे और 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित चूरलमाला क्षेत्र में पैदल चलकर नुकसान का जायजा लिया। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम का हवाई सर्वेक्षण किया था। अधिकारियों…
जयशंकर ने मालदीव के रक्षा मंत्री से मुलाकात करके सुरक्षा संबंधों पर चर्चा की विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून के साथ ‘‘सकारात्मक बैठक’’ की और द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने में ‘‘साझा हित’’ पर चर्चा की। जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मालदीव की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। द्वीपीय राष्ट्र के चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के लगभग नौ महीने पहले पदभार संभालने के बाद नयी दिल्ली की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है। यहां अपनी यात्रा के दूसरे…
बैंकों को जमा जुटाने के लिए आकर्षक उत्पाद लाने चाहिए: सीतारमण नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि बैंकों को जमा राशि जुटाने के लिए अनूठी और आकर्षक योजनाएं लानी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल को संबोधित करने के बाद सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जमा और उधार एक गाड़ी के दो पहिए हैं और जमा धीरे-धीरे रही है।’’ उन्होंने कहा कि बैंकों को कोर बैंकिग यानी मुख्य कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत है। इसमें जमा राशि जुटाना और जिन्हें कोष की जरूरत है, उन्हें कर्ज देना शामिल है। सीतारमण…
‘प्रधानमंत्री के वैचारिक परिवार’ ने तिरंगे को लंबे समय तक अस्वीकार किया था : कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री उस राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उनके ‘वैचारिक परिवार’ ने लंबे समय तक अस्वीकार किया था। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कोई इतिहास और प्रतीक नहीं है, जिसे भारत अपना मान सके। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने एक और हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। तिरंगे के साथ…
हेमंत सोरेन ने अपने हाथ पर कैदियों को लगाई जाने वाली मुहर के निशान साझा किये रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर हाथ पर कैदियों को लगाई जाने वाली मुहर के निशान को एक पोस्ट के जरिये साझा किया और इसे लोकतंत्र में मौजूदा चुनौतियों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह मुहर उनके हाथ पर (जेल अधिकारियों द्वारा) तब लगाई गई थी जब वे जेल से रिहा हुए थे। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा, ‘‘आज अपने जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल…
ब्राजील के साओ पाउलो में हुआ विमान हादसा, चालक दल सहित 61 लोगों की मौत ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्राजील की एयरलाइन वोएपास के अनुसार हादसे का शिकार हुए विमान में कुल 61 लोग सवार थे। विमानन कंपनी ने पुष्टि की है कि हादसे में सभी 61 लोगों की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। स्थानीय अग्निशमन दल ने बताया कि विमान क्रैश होने के बाद विन्हेडो शहर में गिरा। क्रैश से पहले विमान के अगले…
अल्जीरिया की महिला बॉक्सर इमान खलीफ ने जीता गोल्ड, लगे थे पुरुष होने के आरोप पेरिस ओलंपिक 2024 में अल्जीरिया की ट्रांसजेंडर बॉक्सर इमान खलीफ ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने महिला बॉक्सिंग की वेल्टरवेट कैटगरी के फाइनल मुकाबले में चीन की बॉक्सर और 2023 की वर्ल्ड चैंपियन यांग लियू को एकतरफा अंदाज में 5-0 से शिकस्त दी और गोल्ड पर कब्जा किया. अब वो गोल्ड जीतने वालीं अल्जीरिया की पहली महिला बॉक्सर बन गई हैं. गोल्ड जीतने के बाद उन्होंने अपने आलोचकों का करारा जवाब भी दिया है. प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इटली की बॉक्सर…
