Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर निकली विशाल कांवड़ यात्रा, रघुवर दास भी हुए शामिल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर निकली विशाल कांवड़ यात्रा, रघुवर दास भी हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर निकली विशाल कांवड़ यात्रा, रघुवर दास भी हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य धाम की ओर से सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर परंपरागत रूप से इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भागीदारी और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

    विशाल कांवड़ यात्रा की शुरुआत बारिडीह हरि मंदिर से हुई, जहां से श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज का गंगाजल लेकर लगभग 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। कंधे पर गंगाजल से भरी कांवर लेकर भक्तों ने “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ किया।

     

    कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक झांकियों के साथ नगर भ्रमण करते हुए सिद्धगोड़ा सूर्य धाम पहुंचीं। यात्रा मार्ग को झंडियों, फूलों और भगवा पताकाओं से सजाया गया था, जिससे पूरा शहर देवभाव में रंगा नजर आया।

    इस भव्य आयोजन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सहभागिता दी। उन्होंने कांवड़ उठाकर पैदल यात्रा की और सिद्धगोड़ा सूर्य धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। रघुवर दास ने श्रद्धालुओं के उत्साह को देखकर इसे “धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक” बताया।

     

    सावन की इस भक्ति लहर में जमशेदपुर पूरी तरह से देवघर के रंग में रंगा नजर आया। मंदिरों में घंटियों की गूंज, सड़कों पर नाचते-गाते श्रद्धालु और बोल बम के नारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, शव रखकर सड़क जाम
    Next Article श्रावण मास की चौथी सोमवारी पर जंबू अखाड़ा की भव्य जलाभिषेक यात्रा

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.