जमशेदपुर : सावन की चौथी सोमवारी पर विभिन्न देवस्थलों पर लगा भक्तों का तांता सावन की चौथी सोमवारी में पूरे देश समेत शहर के विभिन्न देवस्थानों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा जहां श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अपने परिजनों के सुख समृद्धि की कामना करते नज़र आये सावन के इस पवित्र माह में सोमवार का अपना एक अलग महत्व होता है,आज यानी सोमवार के दिन शहर के विभिन्न देव स्थलों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ विभिन्न देव स्थलों में देखी गई जहां सभी अपने-अपनी बारी का इंतजार कर भगवान…
Author: Devanand Singh
बांग्लादेश के चार नागरिकों को असम में घुसने से रोका गया : हिमंत गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को करीमगंज जिले के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसने से रोका। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोतिउर शेख, मुशियार मुल्ला, तानिया मुल्ला और रीता मुल्ला के रूप में पहचाने गए बांग्लादेशी नागरिकों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर करीमगंज सेक्टर के रास्ते देर रात डेढ़ बजे भारत में घुसने का प्रयास किया।’’ शर्मा ने बताया कि हालांकि, पुलिस ने प्रभावी ढंग…
बिहार के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत, 16 अन्य घायल जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में रविवार देर रात भगदड़ मचने से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “जहानाबाद के बराबर पहाड़ी इलाके में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में रविवार देर रात करीब 11.30 बजे मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर कांवड़िए शामिल…
नव भारत मीडिया समूह के चेयरमैन विनोद माहेश्वरी का निधन नागपुर: नागपुर के नव भारत समूह के चेयरमैन एवं मीडिया जगत की जानीमानी हस्ती विनोद माहेश्वरी का सोमवार को सुबह मुंबई में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। माहेश्वरी परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विनोद माहेश्वरी का स्वास्थ्य पिछले पांच दिन से ठीक नहीं था। शनिवार को उन्हें विमान से मुंबई लाया गया था जहां सोमवार को सुबह उन्होंने अंतिम श्वांस ली।
कांग्रेस पार्टी के सहयोग से मेगा मेडिकल शिविर एवं पेंशन शिविर में सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य चेकअप, सलाह, दवा एवं पेंशन फार्म भर कर लाभ उठाया : आनन्द बिहारी दुबे बिरसानगर : बिरसानगर मण्डल कांग्रेस के अंतर्गत बिरसानगर 1-बी, संत रविदास भवन, हरि मंदिर, दासपाडा में मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 146 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में…
‘तुलसी भवन में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति समूह नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न’ जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में दो दिवसीय विद्यालयी छात्र – छात्राओं के लिये देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत समुह नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । नृत्य प्रतियोगिता में नगर के 22 विद्यालयों से कुल 186 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । सभी प्रस्तुतियाँ उच्च स्तरीय रही । कार्यक्रम का आरंभ अतिथि त्रय कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा ( अध्यक्ष, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड) एवं श्रीमती अर्पणा सिंह ( कोषागार पदाधिकारी,…
चिंतामणि महादेव पर जल अर्पण हेतु निकली भव्य कलश यात्रा जुटे हजारों श्रद्धांलू पूर्व मंत्री, जिला परिषद सदस्या संग आजसू जिला अध्यक्ष कलश उठा बाबा चिंतमनी पर किये जल अर्पण मांगे क्षेत्र की खुशहाली आज दिनांक 12 अगस्त 2024 सावन के चौथे सोमवारी को शीतला माता मंदिर समिति गद्दाबासा बागबेदा द्वारा चिंतामणि महादेव के ऊपर हजारों श्रद्धांलुओं द्वारा जल अर्पण किया गया, बताते चले की बागबेडा स्थित शीतला माता मंदिर समिति द्वारा हर वर्ष की तरह सावन के चौथे सोमवारी को बगबेडा बड़ौदा घाट स्थित खरकाई नदी से कलश मे जल भर के हजारों महिलाये पुरुष युवा वर्ग ढ़ोल…
भारत की आजादी में शहीदों के सरताज सरदार जी हमारे भारतवर्ष की आजादी में भारत के कोने-कोने से महापुरुषो ने आजादी की लड़ाई में शाहिदियाँ दी और अपने देश को आजादी दिलाई | मगर एक कौम ऐसी भी हैं जिसने भारत को आजाद कराने में अपना सरवंश भी खत्म करने से पीछे नहीं हटे उस कौम के योद्धाओं ने अपनी आबादी के प्रतिशत के आधार पर इस भारतवर्ष की आजादी में अपने खून की नदियाँ बहा कर नवासी प्रतिशत शाहिदियाँ दी जो किसी भी देश को आजाद कराने में इतनी बड़ी शाहिदियाँ प्रतिशत में इतिहास में मैंने नहीं पढ़ा उस…
नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस जी की जयंती मनाई एवं तस्वीर पर श्रद्धा सुमन किया अर्पित नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस जी की जयंती मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डाक्टर जटाशंकर पांडे जी ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता के लिये खुदी राम बोस ने मात्र 18 वर्ष की आयु में भारतवर्ष की स्वतन्त्रता के लिए फाँसी पर चढ़ गये। कुछ इतिहासकारों की यह धारणा है कि वे अपने देश के लिये फाँसी पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र…
आशीर्वाद स्वरूप जीत के लिए समाज का आभार..माला चौधरी महिला हित के लिए काम करने वाला बने अध्यक्ष जमशेदपुर,12 अगस्त, मिथिला सास्कृतिक परिषद के चुनाव में साकची छेत्र से विजय प्राप्त की समाज की बेटी माला चौधरी ने समाज के बंधुओ सहित मातृ शक्ति स्वरूप महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग और आशिर्वाद के नमन किया। माला चौधरी की जीत कई मायने में ऐतिहासिक है। समाज के आशिर्वाद से दिगजो को मात देकर जीत पर समाज ने स्पष्ट संदेश दिया है। माला चौधरी के अनुसार समाज का अगला अध्यक्ष वैसे व्यक्ति बने जो आधी आबादी को समाज में…
