Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड विधानसभा में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित

    आदिवासी समाज के "दिशोम गुरु"
    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीAugust 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित

    रांची। झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र का गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। सदन में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब यह प्रस्ताव राज्य सरकार केंद्र को भेजेगी।

    पहले दिन ही उठी थी भारत रत्न की मांग

     

    22 अगस्त को सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव के दौरान ही शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठी थी। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने दिशोम गुरु के राज्य निर्माण और आदिवासी समाज के उत्थान में योगदान को याद करते हुए यह मांग की थी। जदयू विधायक सरयू राय, आजसू विधायक निर्मल महतो और विधायक अरूप चर्टजी ने भी इस मांग का समर्थन किया था।

    CM हेमंत सोरेन ने दिए थे संकेत

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उस दिन ही सदन में संकेत दिया था कि सदस्यों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। गुरुवार को सत्र के आखिरी दिन इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पारित कर दिया गया।

     

    गुरुजी के योगदान को मिलेगी पहचान

    4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही भारत रत्न देने की मांग तेज हो गई थी। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गुरुजी की समाधि राजघाट की तर्ज पर बनाने, उनके आवास को राजकीय स्मारक घोषित करने और उनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की थी। इनमें से तीन मांगों पर सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जीवन संघर्ष और समाज सुधारक की भूमिका

    11 जनवरी 1944 को रामगढ़ के नेमरा में जन्मे शिबू सोरेन ने कम उम्र में ही पिता की हत्या के बाद शिक्षा छोड़ दी और महाजनी-साहूकारी प्रथा के खिलाफ संघर्ष शुरू किया। उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर धानकटनी आंदोलन चलाया, रात्रि पाठशालाओं का संचालन किया और नशामुक्ति अभियान भी चलाया।

    झारखंड आंदोलन और राजनीति में योगदान

     

    शिबू सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का गठन कर झारखंड राज्य आंदोलन को धार दी। 2000 में झारखंड के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री, आठ बार लोकसभा सांसद, तीन बार राज्यसभा सांसद और यूपीए सरकार में केंद्रीय कोयला मंत्री भी रहे।

    आदिवासी समाज के “दिशोम गुरु”

    आदिवासी समाज में शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि समाज सुधारक के रूप में पूजे जाते हैं। उन्हें दिशोम गुरु यानी समाज का पथप्रदर्शक कहा जाता है। उनके योगदान को देखते हुए अब उन्हें भारत रत्न देने की मांग व्यापक समर्थन पा चुकी है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाले ने सैकड़ों स्थानों पर टेका माथा, लिया गणपति जी का आशीर्वाद
    Next Article “न 75 साल पर रिटायर होउंगा, ना किसी को होने के लिए कहूंगा”, बोले मोहन भागवत

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.