डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल
🙏👏🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल..०२::०८::२०२५ शनिवार 🙏
🕉️ *ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे* 🚩
🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य))*
🙏🙏
🙏 *जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख महीना इसवी जन्म समय और जन्म स्थान लिखकर दीजिए कृपया* 🙏🙏🌺🌺🙏🙏मेरा स्थायी और वर्तमान पता – (*डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी कृष्णा रोड रामस्वरूप बगान दस नंबर बस्ती सिदगोड़ा जमशेदपुर*)
🕉️ मित्रों 🙏 *इस दैनिक पंचांग को आप भी अपने मित्रों और वाट्सअप समूहों में दीजिए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ हो सके* 🙏🙏
*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*
नोट – *विशेष आवश्यकता में, नौकरी करने में या नौकरी ज्वाइन करने में, विद्यार्थी को पंचक राहुकाल आदि यात्रा विचार नहीं*
*इसी प्रकार चौबीस घंटे के अंदर वापसी हो तो दिशाशूल नहीं लगता है*
दिशा शूल ज्ञान —
*रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।*
*सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
*मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए और गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
🙏🙏🙏🙏

मंगला मंगली विचार —
*मंगल यदि प्रथम चतुर्थ सप्तम अष्टम या द्वादश भाव में हो तो मंगला मंगली दोष होता है किन्तु वही मंगल यदि अपने घर में हों या उच्च के हों या अपने सप्तम भाव को देख रहे हों या मंगल लग्नेश या भाग्येश हों या फिर मंगल पर शनि राहु और वृहस्पति का प्रभाव हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है*
🙏नोट — *मिथिला में रहने वाले सभी मैथिल हैं चाहे वो किसी भी जाति या धर्म के क्यों ना हो ंवो मैथिल हैं और मिथिला में रहने वाले लोगों में मंगला मंगली विचार नहीं किया जाता है*🌺🌹💐🙏🙏👏🕉️
🙏🙏🙏🙏
*नाड़ी दोष समाप्त कैसे होता है* –
*वर वधू की नाड़ी एक हो तो नाड़ी दोष लगता है और विवाह अच्छा नहीं माना जाता है किन्तु यदि वर वधू का नक्षत्र अलग अलग हो तो नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है।वर वधू का नक्षत्र भी एक हो किंतु चरण अलग अलग हो तो उस स्थिति में भी नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है और वर वधू की नाड़ी एक रहते हुए भी वैवाहिक जीवन शुभ होता है*
(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट
*नोट*- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें।
लाभ में व्यापार करें।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें।
*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।*
*महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*
*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*
*सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है*
*💮
*🚩भद्रा वास एवं फल -:*
*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*
*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮 *आपका आज का दिन आपके अच्छे विचारों अच्छी दिनचर्या एवं अच्छे प्रयासों से प्रभावित होगा। अच्छे प्रयासों और कर्मनिष्ठ दिनचर्या से नकारात्मक ग्रह भी अच्छे परिणाम देने लगते हैं इसलिए राशिफल को आधार बनाकर आज का दिन मत व्यतीत कीजिए*
*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*
*शाकेन रोगा वर्ध्दते पयसो वर्ध्दते तनुः ।*
*घृतेन वर्ध्दते वीर्यं मांसान्मासं प्रवर्ध्दते ।।*
।। चा o नी o।।
*शाक से रोग, दूध से शरीर, घी से वीर्य और मांस से मांस की वृध्दि होती है।*
*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*
गीता -: ज्ञानकर्मसन्यास योग अo-04
*गतसङ्गस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः ।*,
*यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते ॥*,
*जिसकी आसक्ति सर्वथा नष्ट हो गई है, जो देहाभिमान और ममता से रहित हो गया है, जिसका चित्त निरन्तर परमात्मा के ज्ञान में स्थित रहता है- ऐसा केवल यज्ञसम्पादन के लिए कर्म करने वाले मनुष्य के सम्पूर्ण कर्म भलीभाँति विलीन हो जाते हैं॥,23॥*,
*💮🚩 नाम राशि और जन्म की राशि कहां कहां* —
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।*
🌺 *मिथिला एवं पंचांग के अनुसार निम्न पंचांग* —
*(यहां काशी पंचांग के अनुसार सबकुछ है इसके तिथि और नक्षत्र आदि के समय में नौ मिनट जोड़ देने से मिथिला का पंचांग हो जाता है)*
🙏श्री शुभ संवत् २०८२
🕉️ श्री शक संवत् १९४७
🌺 *काशी पंचांग में सूर्योदय* –०५::२५
🙏 सूर्यास्त –०६::३५
🕉️ श्रावण मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि प्रातः काल –०५::५७ मिनट तक इसके बाद नवमी तिथि
🌺 नक्षत्र — विशाखा नक्षत्र चौबीस घंटे तक
🙏 योग — शुभ योग प्रातः काल -०६::२३ मिनट तक इसके बाद शुक्ल योग
🕉️ *आज का राहुकाल दिन में* ०८::३४ मिनट से १०::१३ मिनट तक

🙏 *आज जिनका जन्मदिन है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं* 🙏 *हैप्पी बर्थ डे। जन्मदिन के पवित्र अवसर पर आप सरसों तेल या घी के पांच दीये जलाइये जिससे कि आपके जीवन में भी सफलता सुख समृद्धि का प्रकाश जगमाता रहे और भगवान से अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकारी जीवन की कामना कीजिए मोमबत्ती या दीया बुझाइए नहीं। दूसरी बात कि आप अपनी आयु मत बताइए आयु की संख्या के अनुसार मोमबत्ती या फिर दीये मत जलाइये इससे आपकी आयु क्षीण होती है सुख समृद्धि में कमी आती है लोगों की बुरी नजर लग जाती है भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और मिलकर ग्रहण करें*🙏🙏
🕉️ *आज आपका दिन मंगलमय हो आपको सफलता मिले आप सपरिवार हंसते मुस्कुराते हुए रहिये 👏🙏 और अपने परिवार को तनावमुक्त रखिये 🙏 *योग प्राणायाम कुछ हल्के व्यायाम कीजिए संतुलित आहार लीजिए 🙏 और नशा अहंकार को छोड़ कर जीवन का वास्तविक आनंद लीजिए*
🙏 नोट — *चंन्द्रमा सवा दो दिन एक राशि में रहते हैं सबसे कम अवधि एक राशि पर। अन्य ग्रह महीनों वर्षों तक एक ही राशि में रहते हैं*। *ऐसी स्थिति में दैनिक राशिफल में समानताएं रहेंगी ही और कभी-कभी ऐसा भी होता है जब सबकुछ लगभग एक जैसा रहता है तो राशिफल में नब्बे पंचानबे प्रतिशत समानताएं आ जाती हैं और पिछले वाले राशिफल रिपीट हो जाता है कुछ अंतर को छोड़कर*। *दैनिक राशिफल लिखना सबसे कठिन कार्य है क्योंकि ग्रह एक राशि पर महीनों वर्षों तक रहते हैं फिर नवमांश कुंडली आदि का सहयोग लेकर दैनिक राशिफल लिखना पड़ता है।*
🕉️—-🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏
🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏
आज आपके सितारे क्या कहते हैं 🙏देखिए अपना राशिफल :- ०२::०८::२०२५ शनिवार 🙏🙏 👏
१ 💐मेष राशि–
आज शिक्षा के क्षेत्र में भारी सफलता मिलेगी परिवार में मांगलिक वातावरण। चारों ओर से सफलताओं और शुभ सूचनाओं की पूरी संभावना। यदि आप पूरे व्यवसायी हैं और अपने वर्तमान स्थान से संतुष्ट नहीं है, आप बाहर व्यवसाय करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर है ।और यह समय लगभग एक डेढ़ महीने तक रहेगा। आपका दांपत्य जीवन पर कोई चुगली करके समस्या उत्पन्न नहीं करें इस पर ध्यान रखें ।आप दोनों पति-पत्नी में झगड़ा कराया जा सकता है और बिल्कुल झूठ की बात पर। बाद में पछताने से अच्छा है आज ही दोनों पति-पत्नी संकल्प कीजिए आप दोनों किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर एक दूसरे से झगड़ा नहीं करेंगे। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में है चिकित्सा के क्षेत्र में है या आप घर मकान सवारी आज का काम करते हैं तेल मसाला काम करते हैं सोना चांदी का काम करते हैं आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर है अपने संपत्ति की सुरक्षा कीजिए।आर्थिक लेनदेन में गुप्त वार्ता करने में सावधानी रखें।
२👏 वृष राशि–
धन संपत्ति की दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत सुंदर दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसके सुंदर प्रभाव से आप अपने जीवन के सर्वोच्च सफलता सर्वोच्च सम्मान को प्राप्त करेंगे और आपका दिन आनंद में व्यतीत होगा । अपने बौद्धिक क्षमता का अच्छा उपयोग कीजिए आपको विदेश योग लग सकता है ।अपने देश में भी आपको अच्छी आमदनी होगी अचानक तनाव हो तो धैर्य से दूर कीजिए। अपने अंदर के भय को दूर कीजिए। लड़कपन दूर कीजिए लापरवाही दूर कीजिए। आपको बहुत स्पष्ट और सच बोलने का अभ्यास है किसी पर विश्वास कर लेते हैं किसी को अपने मन की बात बता देते हैं तो इधर एक दो महीने में आपको इसका भारी दंड मिलेगा। अब चारों ओर से घिर जाइएगा । लापरवाही के कारण सफलता आकर भी संपत्ति आकर भी आपके लिए किसी काम के नहीं रहेंगे ।कर्ज में डूब जाइएगा इसलिए चौदह सितंबर तक वृष राशि वालों को बहुत धैर्य और गंभीरता से रहना होगा। किंतु खुश रहिए। बिल्कुल स्वतंत्र निर्णय नहीं लीजिए कुछ काम करने से पहले रूपए पैसे लगाने से पहले नया काम करने से पहले कुछ देर ठंडे दिमाग से सोच लीजिए ।फिर आपकी आत्मा से जो आवाज आए वही कीजिए। आज का दिन आपके भाग्य के उदय के लिए बहुत सुंदर है।

३💐 मिथुन राशि —
मिथुन राशि वालों को आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में खेलकूद के क्षेत्र में प्रशासन के क्षेत्र में और राजनीति के क्षेत्र में बहुत सुंदर है आप जिस प्रकार से अपनी सफलता चाहते हैं अपने जीवन को आगे बढ़ना चाहते हैं आज आपको अच्छा अवसर है ।और यह अवसर आगे कुछ दिनों तक मिलेगा आपको ।आप संभालिए अपने आप से बात कीजिए अपने घर के माता-पिता जो अच्छे परामर्श देने वाले हैं उनसे आप बात कर सकते हैं। अपने ऑफिस में और अपने घर में वैसे लोगों से कम बात कीजिए जो आपके मन की बात ले लेते हैं और आपको धोखा देते हैं ।विशेष कर यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको रिजाइन देना होगा फिर नई नौकरी मिलने में बहुत परेशानी होगी ।इसलिए जहां आप काम कर रहे हैं उसे पद को सुरक्षित रखिए। अच्छा से काम कीजिए और नई नौकरी का तलाश करते रहिए। यदि आपके लीवर से संबंधित समस्या है आपको रक्त की समस्या रहती है आप डायबिटीज पेशेंट हैं आंखों में रोशनी की कमी है जलन होती है तो आज के दिन अपने खान-पान पर ध्यान रखिए और 14 अगस्त से लेकर 14 सितंबर के बीच में आपके शरीर में क्या परिवर्तन हो रहा है इसका निरीक्षण कीजिए फिर अच्छे चिकित्सक से जांच करवा लीजिए। आप जहां भी काम कर रहे हैं छोटा या बड़ा घरेलू काम करते हैं या आप ऑफिस में काम करते हैं या फिर आप नौकर हैं या मालिक आपका प्रोजेक्ट बड़ा है आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर है ।हर क्षेत्र में आपको सुंदर सफलता देने वाला दिन है तो आपको भी अपने दिन का उपयोग अच्छे से करना होगा।

४👏 कर्क राशि —
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत सुंदर है ।आप हर मोड़ पर सफल होने जा रहे हैं। आपका हर प्रयास सफल होगा किंतु आपके हर सफलता में आपकी हर प्रयास में हर जगह जहां भी आप काम करेंगे शत्रु आपके पीछे गुप्त रूप से लगे रहेंगे। फिर आपकी कमजोरी को पकड़कर खुल के सामने आएंगे आपको सफलता के मार्ग में भारी संकट उत्पन्न करेंगे। इसीलिए आज अपने क्रोध अपने आवेश पर नियंत्रण कीजिए। जिनके परामर्श से आप आगे बढ़े हैं उचित अनुचित के विषय में आप उनसे परामर्श ले सकते हैं सबसे अच्छा होगा आप अपनी आत्मा से बात कीजिए आज आपको अपने भावुकता पर क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। यदि आपको फेफड़ा की समस्या है, सांसों की समस्या है रक्त में गड़बड़ी है तो आज अपने खान-पान पर पूरा ध्यान रखें। आपकी संपत्ति में भारी वृद्धि होगी ।आपका पद और प्रतिष्ठा भारी वृद्धि होगी ।लोग लास्ट में धोखा देना चाहेंगे ।थोड़ी सी सावधानी रखिएगा ।आप सारे शत्रुओं को समस्याओं को पीछा छोड़ने हुए भारी सफलता प्राप्त करेंगे।
५ 💐सिंह राशि –

आजकल और परसों तीन दिन सिंह राशि वालों के लिए और कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है ।अचानक क्रोध होगा उस समय आप सब कुछ भूल जाएंगे और आर पार की लड़ाई कर लेंगे। ऐसा नहीं कीजिए ।मित्रों से कम बात कीजिए शांत हो जाइए। महादेव का ध्यान करके आजकल और परसों दिन का आरंभ कीजिए। कुछ लोग जानबूझकर आपको तंग करेंगे आपके बारे में चुगली करेंगे। आपको उलझा कर आगे बढ़ने से रोकेंगे। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाइए अपनी योजना में परिवर्तन लाइए और आज के वस्तु स्थिति को समझिए आज मार्केट की क्या स्थिति है आपका मन क्या कह रहा है दोनों में संतुलन बनाए भले ही कोई काम नहीं कीजिए जो जैसे चल रहा है उसको छोड़ दीजिए ।कुछ नया करने के चक्कर में आकर अपने संपत्ति अपना सम्मान अपना सुखचैन बर्बाद मत कीजिए। प्रलोभन में जाकर कहीं पूंजी निवेश नहीं कीजिए आज आपको बहुत सारे ऑफर आएंगे। कहीं नए एडमिशन के लिए कहीं नहीं नौकरी के लिए कहीं पैसा लगाकर एक के बदले 10 रुपए का प्रावधान इन सारी बातों से दूर रहियेगा ।वैसा भोजन नहीं कीजिएगा जो एसिडिटी को बढ़ावा दे आज के दिन एक झटके में आपको सब कुछ चौपट कर सकता है और थोड़ी सी मेरी बात मानिएगा मेरे परामर्श को स्वीकार कीजिएगा तो सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुनहरे अक्षरों मेंलिखा जाने वाला सिद्ध होगा। सफलता के सारे सीमा को आप पर कर सकते हैं आपको स्वयं आश्चर्य होगा मैंने इतनी बड़ी सफलता कैसे प्राप्त किया इतने बड़े आदमी से मेरा डीलिंग कैसे हुआ। कुछ लॉटरी सिस्टम वाले स्थिति आपको आ सकते हैं इन तीन दिनों में बिल्कुल स्वीकार नहीं करना है ।शेयर बाजार को छूना भी नहीं है तीन दिन। यदि आप रचनात्मक कार्य में भाग लेते हैं कल से सब बंद रखते हैं खेलकूद से आपको प्यार है योगदान करते हैं भजन कीर्तन करते हैं तो आज सब कुछ कीजिए प्रयास कीजिए किसी प्राकृतिक स्थान का ध्यान करने का और संभव हो तो किसी प्राकृतिक स्थान पर बैठकर कुछ देर 3 दिन में क्या करना है सोचिए अच्छा उत्तर मिलेगा आपको। यदि आपको पेट से संबंधित समस्या है या गले से संबंधित समस्या है आपको माता में तनाव या दर्द रहता है तो अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें।नशा से दूर रहना होगा।
६ 👏कन्या राशि —
कन्या राशि वालों को आज का दिन शुभ सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत सुंदर जिस काम में आप वर्षों से असफल हो रहे थे जिस दुखद परिस्थिति का अब सामना करते आ रहे थे आप जिस मानसिक संकट में थे आज कुछ ऐसी स्थिति बन रही है इन सारी समस्याओं से आपको आज मुक्ति मिलेगी और यह वर्ष पूरा साल अर्थात अगले 2026 के सितंबर तक बहुत सुंदर समय रहेगा और आपके डूबे हुए संपत्ति सब कुछ मिलेगा ।कन्या राशि के स्वामी माता दुर्गा जी आप माता दुर्गा जी एवं तारा भगवती का ध्यान करके प्रतिदिन आंखें खोलिए ।आज कल और परसों आपको बाहर जाने का अवसर मिल सकता है आपको लगता है कि बाहर जाने से लाभ है मुझे लगाने से लाभ है तो ग्रहों की स्थिति भी आपके साथ दे रहे हैं ।आप नया काम कर सकते हैं नई जगह पर जा सकते हैं और नए लोगों से परिचय कर सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में खेलकूद के क्षेत्र में और वैश्विक मंच पर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत सुंदर है । माता दुर्गा जी और श्री विष्णु भगवान के पवित्र चरणों का ध्यान करके पूरा वर्ष प्रतिदिन काम कीजिए ।आपका मनोरथ पूर्ण होंगे।आपकी समस्याओं का अंत होगा ।जो लोग हमेशा आपसे दूर होते जा रहे थे आज सच्चे मन से प्रयास कीजिए तनाव में नहीं आइई भावुकता को दूर कीजिए व्यक्ति का पहचान कीजिए आज आप ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेंगे। यदि आपको माथा दर्द की समस्या रहती है बात-बात में रोने का मन करता है हर बात में आप अपने आप को कमजोर समझते हैं आज ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है इन सारी समस्याओं पर आपको धीरे-धीरे मुक्ति मिलेगी। आपके जीवन में हंसने मुस्कुराने का समय आने वाला है इसलिए आज जो भी काम करते हैं हंसते मुस्कुराते हुए रहिये ।दबाव में नहीं आइये।

७ 💐तुला राशि —
तुला राशि वालों को आज सबसे पहले अपना व्यवसाय अपने शिक्षा अपना स्वास्थ्य और अपना दाम्पत्य जीवन बचाना होगा
यदि आप पति-पत्नी में तलाक के की स्थिति है दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं या अलग होने का तैयार लिए हैं आज माता महालक्ष्मी भगवान भोलेनाथ का ध्यान करके एक दूसरे से बात कीजिए आप दोनों पति-पत्नी फिर एक हो जाइएगा ।अब विश्वास कीजिए दांपत्य जीवन को एक करने के लिए आज का दिन बहुत सुंदर है इसका लाभ उठाइए। यदि आपको शिक्षा से संबंधित मेडिकल से संबंधित टेंट हाउस डेकोरेशन मास कम्युनिकेशन या आयात निर्यात से संबंधित काम करते हैं आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर है । विशेषकर आप अपने परामर्श से अपने ज्ञान से अपने बुद्धि से किसी को नया जीवन देते हैं कैरियोग्राफर की तरह काम करते हैं आपका दिन बहुत सुंदर है ।भूमि मकान सवारी और अन्य भौतिक संपत्ति से संबंधित काम करते हैं आपका अपना चैंबर है नर्सिंग होम है या एजुकेशन के क्षेत्र में आप ट्यूशन करते हैं कोचिंग चलाते हैं आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर कुछ दिनों तक रहेगा तो अपने व्यवसाय अपने दंपति जीवन को संभालने के लिए सच्चे मन से प्रयास कीजिए। आपको यात्रा भी हो सकती है यदि आपके पेट में गैस बनता है या बार-बार मल मूत्र की समस्या है बाहों में दर्द की समस्या रहती है तो तुला राशि वालों के लिए आज थोड़ा सा संयम से रहने का दिन है।
८ 🪷वृश्चिक राशि —

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उनके सपनों को साकार करने वाला अपने जीवन को अपने समय को अपने व्यवसाय को अपने करियर को छोटा हो या बड़ा आप जिस तरह से आगे बढ़ना चाहते हैं जिस तरह से सफलता चाहते हैं आज की ग्रह स्थिति आपको आगे ले जाने के लिए सुंदर सफलता प्राप्त करने के लिए सहायता करने वाले हैं। आज के ग्रह स्थिति का लाभ लीजिए ।आप बहुत स्पष्ट बोलते हैं सबको अपना मान लेते हैं तो वृष राशि वालों को और वृश्चिक राशि वालों को इस एक दो महीने भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।ऐसा नहीं कीजिए ।सबसे खुलकर बात कीजिए । मैत्री रखिए किंतु आप आर्थिक लेनदेन और मन की बात करने में थोड़ी से सावधानी रखें। यदि आपको माथा दर्द की समस्या है कब्जियत की समस्या है आप घबरा जाते हैं ,यही समस्या यदि आपके माता-पिता को भी है तो खान-पान पर पूरा नियंत्रण रखें। कोई समस्या नहीं होगी मानसिक तनाव देने वाले नकारात्मक लोगों से दूर रहिए ।उनके नकारात्मक कमेंट को इग्नोर कीजिए। वृश्चिक राशि वालों को एक तरफ भारी सफलता है चारों ओर आनंद ही आनंद है । वृश्चिक राशि वाले बाहरी बहकावे में आकर गलत बात बोलते हैं गलत निर्णय लेते हैं नशा करते हैं तो आपका दिन बहुत खराब रहेगा और अपने लापरवाही काअपने गलत व्यवहार का दंड आपको महीना तक भोगना होगा। इसलिए आज आत्म चिंतन कीजिए आत्मविश्वास कीजिए और अपने अच्छे गुणों का गलत उपयोग नहीं कीजिए । जो शुभ अवसर व्यवसाय के क्षेत्र में आज मिल रहा है इसका लाभ उठाइए। भारी सर दर्द की संभावना बन सकती है तनाव वाले वातावरण से दूर रहिए। आज का दिन आपके लिए आपके सुनहरे सपनों को साकार करने वाला है। श्री दुर्गा जी एवं माता महालक्ष्मी के साथ-साथ भगवान शंकर का ध्यान कीजिए आज के दिन का आरंभ कीजिए हर तरह से हर तरफ से आपको सफलता मिलेगी
९ 🌺धनु राशि —
धनु राशि वालों को आज श्री विष्णु भगवान एवं माता जगदंबा का ध्यान करके दिन का आरंभ करना है ।और आज जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलने जा रही है।आपने जहां भी अपना करियर निर्धारण किया है आप पीछे मत चाहिए पूरी निष्ठा से तैयारी कीजिए। स्टूडेंट के लिए आज का दिन बहुत सुंदर जो शिक्षा से जुड़े हुए हैं ।खेल कूद से जुड़े हुए हैं सोना चांदी का दुकान लोहा का कारोबार में सफलता मिलेगी ।बिना सोचे समझे हां या ना बोल देने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण करना होगा। व्यक्ति स्थिति और समय का ध्यान रखें। तनाव नहीं लीजिए सच्चे मन से काम कीजिए ।अपने भाइयों से झगड़ा नहीं कीजिए ।जहां आप नौकरी करते हैं वहां स्वार्थी लोगों से चुगली करने वालों से सावधानी रखियेगा।आपका प्रमोशन रोक सकते हैं आपका ट्रांसफर रोक सकते हैं। व्यवसाय वृद्धि के लिए धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाने वाला है।भारी आमदनी मिलेगी ।आपका भाग्य पूरा साथ देगा ।किंतु आपको अपने क्रोध आवेश और अहंकार पर पूरा नियंत्रण करना होगा ।आप नशा से दूर रहिए।
१० 👏मकर राशि —
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आपको अपने अंदर के क्रोध पर नियंत्रण करना होगा
जो मन में आता है वही करते हैं कोई विकल्प नहीं छोड़ते हैं तो आज आप बहुत पछताएंगे।आपका जिद और आपका अहंकार आपका पीछा नहीं छोड़ेंग ।मकर राशि वालों को सुरक्षा करने का दिन है।आप साधारण जीवन जीना चाहते हैं सामान्य सफलता चाहते हैं जैसे-जैसे जीवन जीना चाहते हैं तो आपके मर्जी किंतु यदि आप सफलतम हो लोगों के पंक्ति में आना चाहते हैं अच्छा जीवन जीना चाहते हैं तो मेरी परामर्श को यथा संभव स्वीकार कीजिए। व्यवसाय के क्षेत्र में आर्थिक लाभ के क्षेत्र में आज आपको भारी सफलता है ।आपसे अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा आप गलत बर्दाश्त नहीं करेंगे किंतु अन्य और गलत का ऐसा विरोध नहीं कीजिए ।। अंदर से खुश रहेंगे प्रसन्न होकर काम कीजिए ।किसी की चापलूसी नहीं कीजिए। आज आपको एक के बाद एक भारी सफलता मिलने जा रही है एक व्यवस्थित व्यक्तित्व और दिनचर्या बनाकर आज काम कीजिए। श्री राधा कृष्ण जी एवं भगवान भोलेनाथ का ध्यान करके आज के दिन का आरंभ कीजिए।
११💐 कुम्भ राशि —
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन हर प्रकार से सफलता देने वाला है कार्य सिद्ध होगा आपका मनोरथ पूरे होंगे ।आपका व्यवसाय अच्छा होगा रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी किंतु आपको अपने जिद अहंकार और स्वतंत्र प्रवृत्ति पर नियंत्रण करना होगा। अपने काम से मतलब रखें इधर उधर ध्यान नहीं दीजिए। दूसरे के उपकार करने के चक्कर में अपना निजी जीवन बर्बाद नहीं कीजिए। आपका दिन हर मनोरथ का पूरा करने वाला है ।आपके व्यवसाय और आर्थिक स्थिति को अच्छा करने वाला है इसलिए घबराइए नहीं शांत होकर काम कीजिए। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए मानसिक तनाव से दूर रहिए। श्री शंकर भगवान एवं श्री सूर्य देव का ध्यान करके आज के दिन का आरंभ कीजिए। स्वास्थ्य को पूरा ध्यान दीजिए। अपने परिवार अपने माता-पिता को साथ लेकर चलिए।
१२🚩मीन राशि —
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके सपनों को पूरा करने वाला है।व्यवसाय के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में आज आपको भारी सफलता मिलेगी। और यह सफलता कुछ दिन चलेगी ।बस आपको समय व्यक्ति और परिस्थिति का अध्ययन करते रहना होगा। उसी के अनुसार अपना प्रयास करते रहियेगा। आपको बाहर जाने का भी योग है अपने वर्तमान स्थान पर भी सफलता का पूरा योग है आपको नौकरी में घर परिवार में व्यवसाय के क्षेत्र में करियर के क्षेत्र में भारी सफलता मिलने जा रही है। अंदर से खुश रहे प्रसन्न होकर काम कीजिए इधर-उधर की बातों पर ध्यान नहीं देकर आज जो सामने स्थिति है उसके बारे में सोचिए। एक एक समस्या पर आप विजय प्राप्त करेंगे। श्री कृष्ण भगवान एवं माता दुर्गा जी का ध्यान करके आज के दिन का आरंभ कीजिए।
🕉️🙏👏🌺🕉️🙏आज आपका दिन मंगलमय हो 🙏🕉️👏 *((डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी जमशेदपुर झारखंड मो एवं वाट्सअप नंबर 9430336503))* जय श्री सीताराम 🕉️🙏👏🌺🕉️🙏👏🌺


