शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल, एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजे जाएंगे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जानकारी दी कि मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा है। वहीं इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।


