“बाबा नाम केवलम्” कीर्तन के जयघोष से शुरू हुआ कीर्तन दिवस कीर्तन हमें ईश्वर के साथ गहरे संबंध बनाने और अपने आन्तरिक शक्ति को प्रकट करने में सहायता करता है। कीर्तन भक्ति और ध्यान का अद्वितीय माध्यम है, जिसके माध्यम से एक व्यक्ति ईश्वर के साथ गहरा संवाद स्थापित कर सकता है आज जमशेदपुर के विभिन्न आनंद मार्ग धर्म चक्र यूनिटों में “बाबा नाम केवलम्” कीर्तन का गायन किया गया। इस अवसर पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सुनील आनंद ने आध्यात्मिक उद्बोधन में कहा की आनंद मार्ग के संस्थापक भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने आज हि…
Author: Devanand Singh
झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने पर मुकदमा दर्ज कराना तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है – उदय सिंहदेव झारखंड सरकार के तुगलकी फरमान से भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने पर मुकदमा दर्ज करने का जो फरमान जारी किया गया है वह उनकी तानाशाही मानसिकता के साथ उनकी हताशा को भी दर्शाता है। इस संबंध में जारी एक बयान में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के…
आदित्यपुर के सालडीह बस्ती हत्याकांड में दो आरोपियों का पुलिस ने किया उद्वेदन, एक लोडेड पिस्तौल एवं खून लगा चाकू हुआ बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों सालडीह बस्ती निवासी पंकज मांझी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थीं। घटना के बाद से ही पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी। पुलिस की दबिश पड़ते ही दो आरोपी न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए 48 घंटों का रिमांड पर लिया गया था। गिरफ्त में आए हुए…
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने चुनाव में जीत के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बधाई दी श्रीनगर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जीतने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बधाई दी। सिन्हा ने ‘एक्स’ पर किये गए पोस्ट में कहा, “विधानसभा के लिए निर्वाचित सभी सदस्यों और चुनावों में विजय के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस नीत गठबंधन को मेरी हार्दिक बधाई। लोगों की सेवा के लिये उन्हें शुभकामनाएं! भारत का संविधान हमारा मार्गदर्शक है और मैं सभी से जम्मू-कश्मीर के विकास और लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने का आग्रह करता हूं।” नेशनल…
झारखंड में बिहारी की हत्या मतलब सविधान की हत्या : सागर तिवारी झारखंड में हो रहे बाहरी भीतरी की राजनीति अब संविधान की हत्या तक पहुँच गई है जो झारखंड के साथ साथ पूरे देश के लिए नुक़सान है । पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में हुए 3 बिहारी भाइयो की हत्या ने पूरे झारखंड की राजनीति पर सवाल खड़ा कर दिया है आख़िर अपने देश के भीतर भी अब कोई कहीं भी व्यापार नहीं कर सकता है तो ये सीधे तौर पर सविधान और क़ानूनी व्यवस्था को नकारना है । झारखंड सरकार को काम राज्य में रह…
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और महाराष्ट्र स्थित 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नागपुर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन और शिरडी हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी और मुंबई में निर्मित भारतीय कौशल संस्थान और विद्या समीक्षा केंद्र महाराष्ट्र का उद्घाटन किया। …
झारखंड में बिहार के तीन फेरीवालों की पत्थर से कूचकर हत्या, इलाका छोड़कर भागे फेरी लगाने वाले दूसरे लड़के झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में तीन फेरीवाले की डंडे से पिटाई के बाद पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। तीनों का शव मंगलवार को जतरमा गांव के पास नदी किनारे से बरामद हुआ। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में बिहार के शिवहर व मोतिहारी जिला के तीन फेरीवाले की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। इनमें दो सगे भाई थे। तीनों का शव मंगलवार को जतरमा गांव के पास नदी किनारे से बरामद हुआ।…
आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी पश्चिम बंगाल में आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म एवं हत्या मामले में मृतका के लिए न्याय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे कनिष्ठ चिकित्सकों का ‘‘आमरण अनशन’’ बुधवार को पांचवें दिन भी जारी है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सक स्निग्धा हाजरा, तनया पांजा और अनुस्तुप मुखोपाध्याय, एसएसकेएम के अर्नब मुखोपाध्याय, एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुलस्थ आचार्य और केपीसी मेडिकल कॉलेज की सायंतनी घोष हाजरा शनिवार शाम से आमरण अनशन पर हैं और रविवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए जाटों ने कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन बसपा को छोड़ दिया : मायावती नयी दिल्ली: बसपा नेता मायावती ने बुधवार को इस बात पर अफसोस जताया कि हरियाणा में जाट समुदाय ने विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को वोट नहीं दिया। उन्हें लगता है कि दलितों के बारे में उनकी (जाटों की) मानसिकता बदलने की जरूरत है। पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आईं मायावती ने इस बात पर अफसोस जताया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के साथ गठबंधन उनकी पार्टी के…
हरियाणा के नतीजे अप्रत्याशित, शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे: राहुल नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अप्रत्याशित करार देते हुए बुधवार को कहा कि अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में ‘इंडिया गठबंधन’ की जीत संविधान और लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया! प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान…
