नई दिल्ली: स्वर्गीय सुषमा स्वराज के बाद एस जयशंकर ने ट्वीट के जरिये विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभाला है. भारत की एक महिला की थाईलैंड में सड़क हादसे की मौत हो गई है, जिससे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट के माध्यम से मदद करने का आश्वासन दिया है. जब सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थी तो वे भी ट्वीट के माध्यम से विदेश में रहने वाले भारतीय लोगों की मदद करती थीं.मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली प्रज्ञा पालीवाल की थाईलैंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. लड़की के परिजनों के पास पासपोर्ट नहीं है. अब…
Author: Devanand Singh
उलाने उदे: भारत की जमुना बोरो ने गुरुवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 54 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इसी के साथ जुमना ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है. भारत के प्रतियोगिता में अबतक तीन पदक पक्के कर लिए हैं. जमुना ने क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी की उर्साला गोटलोब को 4-1 से करारी शिकस्त दी.मैच के पहले राउंड से ही जमुना ने अटैकिंग खेल दिखाया. उन्होंने अपनी मूवमेंट का बेहतरीन उपयोग करते हुए पहले राउंड में विपक्षी खिलाड़ी कई…
पटना: जलजमाव के बाद पटना में डेंगू का कहर लगातार जारी है. राज्य में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1184 हो गया है और उसमें केवल पटना शहर का आंकड़ा 823 तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के अनुसार राज्य में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1184 हो गया है. इनमें सिर्फ पटना में 823 मरीज पाए गए हैं. पटना में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 16-17 मरीज डेंगू के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं.वहीं, राज्य में रोज औसतन 20 मरीज सामने आ रहे हैं. वर्ष 2018 में राज्य में करीब 2100 मामले…
वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने, पुलिस की वर्दी फाड़ने व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में बुधवार को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने फैसला सुनाया.अदालत ने बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो समेत अन्य आरोपित रामेश्वर महतो, गंगा साव, चुनचुन गुप्ता और राजेश गुप्ता को भादवि की धारा 332, 224, 225 में डेढ़-डेढ़ वर्ष और 323, 353,149 में एक-एक वर्ष कैद व सभी धाराओं में कुल नौ हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी. बसंत शर्मा को साक्ष्य…
शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला और बुधवार दोपहर तक खिली धूप अचानक बादलों में गायब हो गई. दोपहर बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में जहां भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया. चंबा के डलहौजी, पांगी घाटी सहित रोहतांग में बर्फबारी हुई है.रोहतांग में करीब आधा फीट तक बर्फबारी हुई. बुधवार को रोहतांग दर्रे का ब्यासनाला सैलानियों के के लिए स्नो प्वाइंट बन गया. इसी तरह से पांगी घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से साचपास, चैंडीपास तथा रोहतांग दर्रे बंद हो…
नई दिल्ली: कुछ ही समय में लोगों को अपनी पूरी तरह से फ्री सर्विसेज से खुश करने वाली कंपनी रिलाइंस जियो ने बड़े बदलाव का ऐलान किया है. इस कदम के तहत अब जियो की कॉलिंग पूरी तरह फ्री नहीं होगी. अगर अब आप 10 अक्टूबर से किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करेंगे तो आपको उसके लिए पैसे देने होंगे. दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए Jio यूजर्स को हर सेकंड के 6 पैसे देने होंगे. जबकि जियो टू जियो पर कॉलिंग फ्री रहेगी.रिलायंस जियो के मुताबिक़ यह जो चार्जेज लगाए जाएंगे उसके बाद भरपाई के लिए इतने वैल्यू का…
पुणे: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बुधवार को कहा कि घरेलू परिस्थितियों में टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं होता. यहां हालात बदले हुए होते हैं पिच अलग होती और कई बार आप घरेलू मैदान का फायदा उठाने में नाकाम रह सकते हैं. कप्तान ने हालांकि कहा कि उनकी टीम अच्छे से जानती है कि विपरीत परिस्थितियों में मैच कैसे जीता जाता है.कप्तान के रुप में विराट का टेस्ट में घरेलू मैदान में रिकॉर्ड बेहतर रहा है लेकिन 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान में खेले गए आखिरी टेस्ट…
10 अक्टूबर को बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन होता है. बॉलीवुड की तमाम अदाकाराओं में रेखा वो अभिनेत्री हैं जिनके ऊपर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है. उम्र के 64वें पड़ाव में पहुंचकर भी वो बेहद खूबसूरत लगती हैं और आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. अपने फिल्मी कैरियर में बुलंदियों को छूने वाली रेखा की निजी जिंदगी में बहुत से उतार चढ़ाव आए. इन्हीं में से एक था शादीशुदा अभिनेता अमिताभ बच्चन से उनका प्रेम संबंध. रेखा के जन्मदिन के मौके पर आइए जानें कैसे रेखा का अमिताभ बच्चन के साथ प्यार परवान…
नासिक: बीते दिनों प्याज की महंगाई की वजह से आम आदमी के आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि एक बार फिर प्याज आप सबको रुलाने की तैयारी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र के नासिक जिले में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसकी वजह से मंडियों में प्याज की आपूर्ति में लगातार बाधा आ रही है. इससे प्याज की थोक कीमतों में 37 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. प्याज के दामों में 37 फीसदी इजाफे की वजह से फुटकर बाजारों में प्याज की कीमतें और बढ़ जाने की आशंका अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है. इस प्रकार प्याज की…
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपनी फ्रांसीसी समकक्ष के साथ रक्षा संबंधों से जुड़े सभी मुद्दों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे. रक्षा मंत्री ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के साथ पेरिस में वार्षिक रक्षा वार्ता के दौरान उपयोगी चर्चा हुई. हमने अपने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के सभी मुद्दों का आकलन और समीक्षा की. भारत और फ्रांस के बीच यह दूसरी मंत्रिस्तरीय वार्षिक रक्षा वार्ता हैरक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने पारस्परिक…
