Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में डेंगू और डायरिया का कहर, एक हजार के पार पहुंची मरीजों की संख्या
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में डेंगू और डायरिया का कहर, एक हजार के पार पहुंची मरीजों की संख्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना: जलजमाव के बाद पटना में डेंगू का कहर लगातार जारी है. राज्य में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1184 हो गया है और उसमें केवल पटना शहर का आंकड़ा 823 तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के अनुसार राज्य में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1184 हो गया है. इनमें सिर्फ पटना में 823 मरीज पाए गए हैं. पटना में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 16-17 मरीज डेंगू के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं.वहीं, राज्य में रोज औसतन 20 मरीज सामने आ रहे हैं. वर्ष 2018 में राज्य में करीब 2100 मामले डेंगू के सामने आए थे. इनमें 1176 मामले सिर्फ पटना के थे. उन्होंने बताया कि डेंगू को लेकर स्थिति नियंत्रण में है. इसे और नियंत्रित करने की आवश्यकता विभाग महसूस कर रहा है.पटना समेत पूरे बिहार में बाढ़ एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों में डेंगू कहर बरपा रहा है. डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच और एनएमसीएच में जांच शिविर लगाने का निर्देश दिया है. सात और नौ अक्टूबर को हुई जांच में पटना में डेंगू के 140 नए मरीज मिले हैं. इसमें पीएमसीएच में 100, सहयोग हॉस्पिटल में चार, जगदीश हॉस्पीटल में छह, साईं हॉस्पिटल में तीन, रूबन हॉस्पिटल में 16 और उदयन हॉस्पिटल में 11 डेंगू के मरीज चिह्नित हुए हैं.पटना के पी एम सी एच में अब भी 23 मरीज है जो इलाज करा रहे हैं. हालांकि उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन अब भी वो लोग डरे हुए है कि अभी भी पटना और आस पास के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. सरकार लगातार डेंगू पर अपनी नजर बनाए हुए है … पटना के जलजमाव वाले इलाके में घर-घर ब्लीचिंग पाउडर के पैकेट व हैलोजन टैबलेट का वितरण किया जा रहा है साथ ही घर के अंदर और बाहर जलजमाव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीडीओ महेश्वरी ने पीएम आवास को लेकर किया समीक्षा बैठक
    Next Article विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मैरी कॉम और मंजू रानी के बाद जमुना बोरो भी सेमीफाइनल में

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.