Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मैरी कॉम और मंजू रानी के बाद जमुना बोरो भी सेमीफाइनल में
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मैरी कॉम और मंजू रानी के बाद जमुना बोरो भी सेमीफाइनल में

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उलाने उदे: भारत की जमुना बोरो ने गुरुवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 54 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इसी के साथ जुमना ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है. भारत के प्रतियोगिता में अबतक तीन पदक पक्के कर लिए हैं. जमुना ने क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी की उर्साला गोटलोब को 4-1 से करारी शिकस्त दी.मैच के पहले राउंड से ही जमुना ने अटैकिंग खेल दिखाया. उन्होंने अपनी मूवमेंट का बेहतरीन उपयोग करते हुए पहले राउंड में विपक्षी खिलाड़ी कई जैब दागे. दूसरे और तीसरे राउंड में भी जमुना अपने जर्मन प्रतिद्वंद्वी पर हावी नजर आई. क्वार्टर फाइनल बाउट के बाद जजों ने भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में 30-27, 29-28, 28-29, 29-28, 29-28 से फैसला सुनाया.इससे पहले, गुरुवार को छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम और मंजू रानी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. मैरी कॉम ने 51 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की इंगोट वालेंसिया को 5-0 से मात दी जबकि मंजू ने क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड उत्तर कोरियाई खिलाड़ी किम ह्यांग मी को 48 किलोग्राम वर्ग में 4-1 से हराया. किम ने नई दिल्ली में आयोजित 2018 संस्करण में कांस्य पदक जीता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में डेंगू और डायरिया का कहर, एक हजार के पार पहुंची मरीजों की संख्या
    Next Article सुषमा के नक्शे-कदम पर एस जयशंकर, ट्वीट कर दिया मदद का आश्वासन

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.