Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुषमा के नक्शे-कदम पर एस जयशंकर, ट्वीट कर दिया मदद का आश्वासन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सुषमा के नक्शे-कदम पर एस जयशंकर, ट्वीट कर दिया मदद का आश्वासन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: स्वर्गीय सुषमा स्वराज के बाद एस जयशंकर ने ट्वीट के जरिये विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभाला है. भारत की एक महिला की थाईलैंड में सड़क हादसे की मौत हो गई है, जिससे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट के माध्यम से मदद करने का आश्वासन दिया है. जब सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थी तो वे भी ट्वीट के माध्यम से विदेश में रहने वाले भारतीय लोगों की मदद करती थीं.मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली प्रज्ञा पालीवाल की थाईलैंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. लड़की के परिजनों के पास पासपोर्ट नहीं है. अब इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर पीड़ित परिवार को मदद करने का भरोसा दिया है. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि थाईलैंड में भारतीय दूतावास शोक संतप्त परिवार के संपर्क में है और इस कठिन समय में सभी सहायता प्रदान कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संज्ञाल लेते हुए ट्वीट के माध्यम से परिवार को मदद का भरोसा दिलाया और उन्हें दिल्ली बुलाया है. वहां तुरंत पासपोर्ट तैयार कर उन्हें बैंकॉक भेजा जाएगा.परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रज्ञा पालीवाल बेंगलुरू की एक कंपनी में काम करती थीं और कंपनी ने उसे ट्रेनिंग पर थाईलैंड भेजा था. थाईलैंड के फूकेट शहर में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. प्रज्ञा छतरपुर शहर के सीताराम कॉलोनी निवासी शिवकुमार पालीवाल की पुत्री थीं. प्रज्ञा के परिवार में किसी सदस्य के पास पासपोर्ट नहीं होने के कारण विदेश से शव लाने में समस्या आ रही थी.राज्य की बेटी की थाईलैंड में मौत होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यालय ने ट्वीट कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा, प्रदेश के छतरपुर की बेटी प्रज्ञा पालीवाल की ट्रेनिंग के दौरान थाईलैंड के फूकेट शहर में हुए हादसे में मौत की खबर बेहद दुखद है. परिवार के किसी सदस्य के पास पासपोर्ट नहीं, पार्थिव शरीर लाने में दिक्कत हो रही है. परिवार परेशान ना हो, सरकार आपके साथ है. हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मैरी कॉम और मंजू रानी के बाद जमुना बोरो भी सेमीफाइनल में
    Next Article श्रीलंका से टी-20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, विधानसभा में प्रस्ताव पेश

    Related Posts

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा : रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल प्रभाव से लागू हुआ एनर्जी सीजफायर

    October 12, 2026

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    October 12, 2026

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा : रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल प्रभाव से लागू हुआ एनर्जी सीजफायर

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Kledingkeuze voor een unieke look met lolajack en inspirerende stijltips

    Detailed analysis surrounding gambleszen.ca unveils premium online casino opportunities today

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.