बिष्टुपुर में हंगामा लाठी चलने और पत्थरबाजी भाजपा कार्यकर्ता के सिर में चोट ; मौके पर भारी पुलिस बल तैनात विधायक पूर्णिमा साहू बैठी धरना पर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई।

इस दौरान लाठी चलने और पत्थरबाजी की भी हुआ जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता जी टाउन मैदान से मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से इस विरोध प्रदर्शन की पहले ही घोषणा की गई थी। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचे, तो दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर में चोट लगने की सूचना मिली है। हालांकि, इस मामले में घायलों की कुल संख्या और दोनों पक्षों की भूमिका को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके

