Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका से टी-20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, विधानसभा में प्रस्ताव पेश
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    श्रीलंका से टी-20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, विधानसभा में प्रस्ताव पेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लाहौर: श्रीलंका के हाथों टी20 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मुल्क में हंगामा मच गया है. पाकिस्तान के लिए शर्मनाक बात ये है कि श्रीलंकाई टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी नए थे और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का ज्यादा अनुभव भी नहीं है. खिलाड़ियों से लेकर कोच मिसबाह-उल-हक तक, सभी आलोचनाओं के केंद्र में हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में एक प्रस्ताव सौंपा गया है जिसमें सरफराज अहमद को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटाने की मांग की गई है.प्रस्ताव मुस्लिम लीग-नवाज के विधायक मलिक इकबाल जहीर ने सौंपा है. इसमें कहा गया है कि पंजाब विधानसभा श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में पाकिस्तान के सफाए पर ‘गहरे अफसोस और गुस्से’ का इजहार करती है. इसमें कहा गया है कि टी20 फॉर्मेट की नंबर-1 टीम (पाकिस्तान) अपने से कहीं कम रैंकिंग वाली टीम से हार गई. इस शिकस्त के कारण पाकिस्तानी कौम में गम और गुस्सा है.इस प्रस्ताव में मांग की गई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख श्रीलंका के हाथों मिली इस एकतरफा हार की जांच कराएं. साथ ही अब सरफराज को क्रिकेट टीम के कप्तान पद से तुरंत हटाया जाना चाहिए.बता दें कि एंजलो मैथ्यूज जैसे 10 सीनियर खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया था. इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अधिकांश गैर अनुभवी और नए खिलाड़ियों की टीम पाकिस्तान भेजी. एकदिवसीय मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन तीन टी20 मैचों की सीरीज के सभी मैच जीतकर इस टीम ने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुषमा के नक्शे-कदम पर एस जयशंकर, ट्वीट कर दिया मदद का आश्वासन
    Next Article डेंगू और चिकनगुनिया से बचाओ के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्पर

    Related Posts

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.