Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे भारत-फ्रांस: राजनाथ सिंह
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे भारत-फ्रांस: राजनाथ सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपनी फ्रांसीसी समकक्ष के साथ रक्षा संबंधों से जुड़े सभी मुद्दों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे. रक्षा मंत्री ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के साथ पेरिस में वार्षिक रक्षा वार्ता के दौरान उपयोगी चर्चा हुई. हमने अपने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के सभी मुद्दों का आकलन और समीक्षा की. भारत और फ्रांस के बीच यह दूसरी मंत्रिस्तरीय वार्षिक रक्षा वार्ता हैरक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने पारस्परिक हित से जुड़े मौजूदा क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की. दोनों पक्षों ने रक्षा से संबंधित बातचीत को और आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों पक्षों ने मौजूदा नियमित द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास (शक्ति, वरुण और गरुड़) के दायरे और जटिलता का विस्तार करने पर भी सहमति व्यक्त की. दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत-फ्रांस साझेदारी साझा रणनीतिक और सुरक्षा हितों को सुरक्षित रखने और बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है. सिंह और पार्ली ने हिंद महासागर क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग के संयुक्त रणनीतिक विजन में उल्लिखित कार्यों के निरंतर कार्यान्वयन पर भी जोर दिया.इससे पहले राजनाथ सिंह का फ्रांस के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय में मंगलवार रात सैन्य सलामी गारद से स्वागत किया गया. रक्षा मंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि 36 लड़ाकू विमानों में से 18 विमान फरवरी 2021 तक सौंप दिए जाएंगे, जबकि शेष विमान अप्रैल-मई 2022 तक मिल जाने की उम्मीद है. गौरतलब है कि भारत ने 59,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत सितंबर 2016 में फ्रांस से 36 लड़ाकू विमान खरीदने का आर्डर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article एक बार फिर रुलाने की तैयारी में प्याज, नासिक की थोक मंडी में बढ़े दाम

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.