Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेखा की वो प्रेम कहानी जो कभी पूरी न हो सकी
    Headlines संवाद विशेष सिनेमा

    रेखा की वो प्रेम कहानी जो कभी पूरी न हो सकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    10 अक्टूबर को बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन होता है. बॉलीवुड की तमाम अदाकाराओं में रेखा वो अभिनेत्री हैं जिनके ऊपर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है. उम्र के 64वें पड़ाव में पहुंचकर भी वो बेहद खूबसूरत लगती हैं और आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. अपने फिल्मी कैरियर में बुलंदियों को छूने वाली रेखा की निजी जिंदगी में बहुत से उतार चढ़ाव आए. इन्हीं में से एक था शादीशुदा अभिनेता अमिताभ बच्चन से उनका प्रेम संबंध. रेखा के जन्मदिन के मौके पर आइए जानें कैसे रेखा का अमिताभ बच्चन के साथ प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने एक दूसरे से दूर होने का फैसला ले लिया.रेखा और अमिताभ की मुलाकात पहली बार फिल्म दो अंजाने के सेट पर हुई थी. अमिताभ सुपरस्टार बन चुके थे और जया से शादी भी हो चुकी थी. लेकिन रेखा को कोई खास पहचान नहीं मिली थी.शूटिंग शुरू होने के साथ-साथ इन दोनों की गुपचुप प्रेम कहानी भी शुरू हो गई. फिल्म हिट रही और इनकी जोड़ी इतनी पसंद की गई कि उन्हें ‘सुहाग’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘राम बलराम’ जैसी कई और फिल्में साथ में ऑफर हुईं.माना जाता है कि रेखा-अमिताभ रेखा के एक दोस्त के बंगले पर ही मिला करते थे. लेकिन इनका प्यार सबके सामने तब खुल कर आया जब फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ फिल्म के सेट पर एक को-एक्टर ने रेखा के साथ बद्तमीजी कर दी थी और अमिताभ अपना आपा खो बैठे थे. खबरें ये भी उड़ीं कि इन दोनों ने छिप कर शादी भी कर ली है. इन अटकलों को तब और हवा मिली जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहन कर पहुंच गई थीं. उस रात की तस्वीरें मैगजीन में भी छपी थीं.जहां अफेयर की खबरें चारो ओर फैल रही थीं वहीं अमिताभ इस पर चुप्पी साधे हुए थे. उन्होंने कभी भी खुल कर इस रिश्ते को कबूल नहीं किया. लेकिन रेखा उनका ध्यान खींचने के लिए कुछ न कुछ करती रहती थीं. ऐसे ही रेखा ने एक बड़ा कदम उठाया. स्टारडस्ट’ मैगजीन में छपे लेख के मुताबिक रेखा ने एक स्टोर में जा कर कहा था कि वो मां बनने वाली हैं. इसके बावजूद अमित जी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. 1984 में ‘फिल्मफेयर’ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बड़ा खुलासा किया.उन्होंने कहा कि किसी को इसकी फिक्र नहीं कि मैं क्या चाहती हूं. मैं तो दूसरी औरत हूं न. उन्होंने जया पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा कि दूसरा इंसान तो सबकी नजर में बेचारा बना हुआ है. कोई ऐसे शख्स के साथ एक छत के नीच कैसे रह सकता है जब वह जानता है कि वह दूसरे से प्यार करता है.दोनों के अफेयर की खबरें जया तक भी पहुंच ही चुकी थीं. जया ने एक रात रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया. उस रात अमिताभ शहर से बाहर थे. रेखा को लगा था कि जया उन पर चिल्लाएंगी या अमिताभ से दूर रहने के लिए कहेंगी मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. जब रेखा जया के यहां पहुंची तो उन्होंने रेखा को अच्छा खाना खिलाया, घर की डेकोरेशन की बात की और अमिताभ का नाम भी बीच में नहीं लिया.लेकिन रेखा जब वापस जा रही थीं तब जया ने उनसे सिर्फ एक बात कही. जया ने रेखा से कहा, ”मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी” और रेखा समझ गईं कि वे अमित की कभी नहीं हो पाएंगी. इसी दौरान यश चोपड़ा ने तीनों को लेकर फिल्म सिलसिला बनाने का फैसला लिया हांलाकि ये फिल्म फ्लाप रही और यहीं से रेखा और अमिताभ बच्चन के रास्ते अलग हो गए.रेखा ने 1990 में अपनी शादी के फैसले से सबको दंग कर दिया था. उन्होंने दिल्ली के व्यापारी मुकेश अग्रवाल से शादी की. शादी के एक साल बाद ही उनके पति ने खुदखुशी कर ली और रेखा फिर अकेली रह गईं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक बार फिर रुलाने की तैयारी में प्याज, नासिक की थोक मंडी में बढ़े दाम
    Next Article घरेलू परिस्थितियों में टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं: विराट

    Related Posts

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    October 11, 2026

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    October 11, 2026

    शक्ति की आराधना: मंत्रों से अधिक भावना का महत्व

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

    योगी की अखिलेश को चुनौती, बोले अयोध्या से दोनों लड़कर आजमा लें किस्मत

    चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी

    देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.