Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घरेलू परिस्थितियों में टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं: विराट
    Headlines खेल

    घरेलू परिस्थितियों में टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं: विराट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुणे: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बुधवार को कहा कि घरेलू परिस्थितियों में टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं होता. यहां हालात बदले हुए होते हैं पिच अलग होती और कई बार आप घरेलू मैदान का फायदा उठाने में नाकाम रह सकते हैं. कप्तान ने हालांकि कहा कि उनकी टीम अच्छे से जानती है कि विपरीत परिस्थितियों में मैच कैसे जीता जाता है.कप्तान के रुप में विराट का टेस्ट में घरेलू मैदान में रिकॉर्ड बेहतर रहा है लेकिन 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारत को करारी हार झेलनी पड़ी थी. विराट ने कहा, ‘‘टीम को अच्छे से पता है कि हमें अपनी परस्थितियों में कैसे खेलना है और हम जानते हैं कि हमें कैसे टेस्ट मैच जीतना है. घरेलू परिस्थितियों में टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं होता और कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.उन्होंने कहा, ‘‘गेंद स्पिन करती है और हमें यहां इससे पहले भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था लेकिन हम ऐसी टीम है जिसकी जवाबदेही बनती है और हम बहाने नहीं बना सकते. मेरे ख्याल से हमें इस क्षेत्र में थोड़े सुधार की जरुरत है और अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना एक टीम के रुप में काफी फायदेमंद साबित होता है.भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हम किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते हैं वो भी उस वक्त जब हमने अपने घरेलू मैदान में खेलने के बावजूद एक ही सत्र में चार से पांच विकेट गंवा दिए थे. हमारी मानसिकता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. टीम की मानसिकता है कि हम सभी मैचों में अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें और इन मुकाबलों को जीतें न कि इस बात पर कि हम किन परिस्थितियों में खेल रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेखा की वो प्रेम कहानी जो कभी पूरी न हो सकी
    Next Article फ्री नहीं होगी जियो कालिंग, दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लगेंगे पैसे

    Related Posts

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    October 12, 2026

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    October 12, 2026

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Kledingkeuze voor een unieke look met lolajack en inspirerende stijltips

    Detailed analysis surrounding gambleszen.ca unveils premium online casino opportunities today

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.