ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह की अनोखी पहल
Author: Devanand Singh
दिनांक 9 अक्टूबर झारखंड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा आगामी 13 अक्टूबर को रघुवर सरकार के कुशासन एवं गलत नीति के खिलाफ झारखंड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से बागुनहातू फुटबॉल ग्राउंड में शाम 3:00 बजे एक विशाल एवं विराट जनसभा आयोजित की गई है इस जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री झाविमो सुप्रीमो आदरणीय श्रीमान बाबूलाल मरांडी जी उपस्थित रहेंगे एवं सम्मानित वक्ता के रूप में प्रखर वक्ता पार्टी के केंद्रीय महासचिव गरीबों की आवाज श्रीमान अभय सिंह जी उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्ष बबुआ सिंह ने…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 24 घंटे नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है. दिसंबर से वर्किंग डेज में NEFT सर्विस 24 घंटे के लिए उपलब्ध होगी. हालांकि, RBI ग्राहकों को 24 घंटे 7 दिन NEFT की सुविधा देने पर काम कर रहा है.छह जून को हुई आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में आरबीआई ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर के जरिये होने वाला लेन-देन निशुल्क कर दिया था. यह नियम एक जुलाई से लागू हो चुका था.मौजूदा समय में…
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना दिवस का आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है. आज फ्रांस में भारतीय वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान मिलेगा. भारतीय वायुसेना के बेड़े में राफेल को शामिल कराने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ बोर्दू शहर के मैरीना एयरबेस पहुंच चुके हैं. राजनाथ सिंह और इमैनुअल मैक्रों के साथ फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी एयरबेस पहुंची हैं.आपको बता दें कि आज दशहरा भी है जिस वजह से इस दौरान राजनाथ सिंह राफेल का शस्त्र पूजन भी करेंगे. आज राजनाथ सिंह की शस्त्र पूजा से ही राफेल…
पटना: रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले जला कर यहां गांधी मैदान में पूरे उत्साह के साथ दशहरा मनाया गया. लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किसी भाजपा नेता के मंच पर मौजूद नहीं होने से राज्य में राजग में दरार पड़ने की अटकलें फिर से लगाई जाने लगी हैं. ऐतिहासिक गांधी मैदान में वर्षों से ‘रावण वध’ किया जा रहा है लेकिन इस बार यहां भीड़ अपेक्षाकृत कम रही.संभवत: भारी बारिश के कारण मची तबाही इसका कारण रही. मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा इस दौरान मंच पर मौजूद…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में पर्यावरण के संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए 1,400 किलोमीटर लंबी ग्रीन वॉल तैयार करने का फैसला लिया है. अफ्रीका में सेनेगल से जिबूती तक बनी हरित पट्टी की तर्ज पर गुजरात से लेकर दिल्ली-हरियाणा सीमा तक ‘ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया’ को विकसित किया जाएगा. इसकी लंबाई 1,400 किलोमीटर होगी, जबकि यह 5 किलोमीटर चौड़ी होगी. अफ्रीका में क्लाइमेट चेंज और बढ़ते रेगिस्तान से निपटने के लिए हरित पट्टी को तैयार किया गया है. इसे ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ सहारा भी कहा जाता है.अभी यह विचार शुरुआती दौर में ही है,…
नई दिल्ली: दिल्ली में बीते 100 सालों के दुर्गा पूजा के इतिहास में शायद यह पहला मौका था, जब मूर्तियों का विसर्जन यमुना में नहीं हुआ. शहर के लगभग सभी चर्चित घाटों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी और यमुना में एक भी मूर्ति का विसर्जन नहीं हुआ. यमुना की तरफ ट्रकों, कारों और बाइकों से मूर्ति विसर्जन में हिस्सा लेने आने वाले लोगों को पुलिस ने घाटों से बैरंग लौटा दिया. इसके बाद सभी ने दिल्ली सरकार की ओर से बनाए गए अस्थायी तालाबों में प्रतिमाओं को विसर्जन किया.यमुना के तमाम घाटों पर लगभग सभी गेटों पर…
वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आर्थिक सुस्ती को लेकर चेतावनी जारी की है. IMF चीफ क्रिस्टालिना जॉर्जिएवा ने कहा कि इस वक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था में आर्थिक सुस्ती देखी जा रही है, जिसके कारण 90 फीसदी देशों की विकास की रफ्तार धीमी चल रही है. वहीं तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था होने के चलते भारत पर इसका अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि साल 2019 में हमें लगता है कि दुनिया के 90 फीसदी देशों में ग्रोथ रेट सुस्त रहेगी. वैश्विक अर्थव्यवस्था अब सुस्ती के दौर में है.इससे पहले अपने संबोधन में क्रिस्टालिना…
पेरिस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के बीच वार्षिक भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता समाप्त हो गई. इस वार्ता में राजनाथ का शीर्ष एजेंडा रणनीतिक संबंध को प्रगाढ़ करना था.फ्रांस के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘होटल डे ब्रायन’ में मंगलवार रात राजनाथ ने सैन्य सलामी गारद का निरीक्षण किया.भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के लिये फ्रांस से खरीदे गये 36 राफेल लड़ाकू विमानों की श्रृंखला में प्रथम विमान सौंपे जाने के लिये मेरिनियाक में मंगलवार रात आयोजित एक समारोह में सिंह अपनी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोंरेंस पार्ले के साथ शरीक हुए थे, जहां सिंह को औपचारिक रूप से प्रथम…
कहा जाता है कि सोशल मीडिया समाज के मूड का प्रतिविम्ब है, और लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी स्पष्ट तौर पर देखा गया कि भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने पहले सोशल मीडिया पर बढ़त बनाई, और बाद में, वे रेकार्ड वोटों से चुनाव जितने में सफल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता सोशल मीडिया को प्रचार का, और जनता से जुड़ने का एक बड़ा माध्यम मानते हैं। इसकी ताकत को पहचानते हुये, पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज, और रेलवे ने सोशल मीडिया को, जनता से जुड़ने, व उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिये इसका इस्तेमाल…
