Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर्थिक सुस्ती की चपेट में 90 फीसदी देश, भारत पर इसका ज्यादा असर-IMF चीफ
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    आर्थिक सुस्ती की चपेट में 90 फीसदी देश, भारत पर इसका ज्यादा असर-IMF चीफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आर्थिक सुस्ती को लेकर चेतावनी जारी की है. IMF चीफ क्रिस्टालिना जॉर्जिएवा ने कहा कि इस वक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था में आर्थिक सुस्ती देखी जा रही है, जिसके कारण 90 फीसदी देशों की विकास की रफ्तार धीमी चल रही है. वहीं तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था होने के चलते भारत पर इसका अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि साल 2019 में हमें लगता है कि दुनिया के 90 फीसदी देशों में ग्रोथ रेट सुस्त रहेगी. वैश्विक अर्थव्यवस्था अब सुस्ती के दौर में है.इससे पहले अपने संबोधन में क्रिस्टालिना जॉर्जिएवा ने कहा कि दुनिया की 90 प्रतिशत अर्थव्यवस्था के 2019 में मंदी के चपेट में आने की आशंका है. वैश्विक अर्थव्यवस्था वर्तमान में एक ही समय में कई कारकों की वजह (सिंक्रोनाइज्ड) से नरमी से गुजर रही है.’ उन्होंने कहा कि इस व्यापक घोषणा का अर्थ है कि दुनिया की वृद्धि दर इस दशक की शुरुआत के बाद से अपने सबसे निचले स्तर तक पहुंच जाएगी.जॉर्जिवा ने कहा कि आईएमएफ चालू और अगले वर्ष के लिए अपने वृद्धि दर अनुमान को घटा रहा है. हालांकि इसके आधिकारिक संशोधित आंकड़े वह 15 अक्टूबर को जारी करेगा. पहले आईएमएफ ने 2019 में वैश्विक वृद्धि दर 3.2 प्रतिशत और 2020 में 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था. उन्होंने कहा कि करीब 40 उभरती तथा विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर पांच प्रतिशत से अधिक रहेगी.IMF ने कहा कि अमेरिका और जर्मनी में बेरोजगारी की दर ऐतिहासिक निचले स्तर पर है. इसके बाद भी अमेरिका और जापान समेत यूरोप की विकसित अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक गतिविधियों में नरमी देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील जैसी बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं में नरमी का असर अधिक ही देखने को मिल रहा है. चीन की आर्थिक वृद्धि दर भी धीरे-धीरे गिर रही है.हाल ही में बदली हैं IMF की चीफ- बुल्गारिया की इकोनॉमिस्ट क्रिस्टालिना हाल में ही आईएमएफ की निदेशक बनी हैं और उन्होंने क्रिस्टीन लगार्द का स्थान लिया है. आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक की एक हफ्ते के बाद ही संयुक्त सालाना बैठक होने वाली है, जिसमें दोनों संस्थाएं अपने आर्थ‍िक अनुमान पेश करेंगी. इसमें दुनिया के शीर्ष केंद्रीय बैंकर और वित्त मंत्री शामिल होंगे. आईएमएफ प्रमुख ने चेतावनी दी है कि 2019 और 2020 के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक एक जटिल हालात पेश करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, राफेल विमान किसी देश को डराने के लिए नहीं
    Next Article दिल्ली में पहली बार यमुना में नहीं हुआ कोई मूर्ति विसर्जन

    Related Posts

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    October 11, 2026

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    October 11, 2026

    शक्ति की आराधना: मंत्रों से अधिक भावना का महत्व

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

    योगी की अखिलेश को चुनौती, बोले अयोध्या से दोनों लड़कर आजमा लें किस्मत

    चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी

    देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.