Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले जाने के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार 24 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए लू के संबंध में ऑरेंज चेतावनी भी जारी की है. उन्होंने आगाह किया कि अगले दो-तीन दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. श्रीवास्तव ने कहा…

Read More

लखनऊ. कोरोना संकट के कारण देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन की स्थिति है. इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा आदेश जारी किया है. योगी सरकार के नए आदेशानुसार अब सोमवार यानि 25 मई से राज्य के सभी सरकारी दफ्तर खोल दिए जाएंगे. 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोले जाएंगे. लेकिन सोमवार की ईद की छुट्टी होने के कारण अब 26 मई से सरकारी दफ्तरों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोले जाएंगे. यह आदेश राज्य के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जारी किया है. आदेश के मुताबिक, अब सरकार से संबंधित सभी कार्यालय खुलेंगे. इसके…

Read More

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में नांदेड़ के उमरी स्थित आश्रम में साधु की हत्या मामले का आरोपी तेलंगाना पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स को तेलंगाना पुलिस ने तनूर में गिरफ्तार किया गया है. उसके गिरफ्तारी की खबर मिलते हुए महाराष्ट्र की नांदेड़ पुलिस की एक टीम तेलंगाना के लिए रवाना हो गई है. नांदेड़ पुलिस अधीक्षक विजयकुमार ने बताया कि साधु हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. नांदेड़ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के मुताबिक शनिवार 23 मई की देर रात लोगों को आश्रम में एक साधु का शव मिला…

Read More

बक्स:. बिहार में बक्सर के सिमरी प्रखंड की बलिहार पंचायत अंतर्गत नगपुरा गांव के समीप बीस के डेरा गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान तीन युवकों की डूबने के कारण मौत हो गयी. घटना की सूचना अचानक मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार 24 मई की सुबह हुआ है. बताया जा रहा है कि मंझवारी गांव के दस युवक पांच बाइक से सवार होकर बीस के डेरा गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गये थे, जिसमें तीन युवक की मौत डूबने के कारण हो गयी. सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में…

Read More

नई दिल्ली. महाराष्ट्र सरकार ने हवाई संख्या को निर्धारित करते हुए घरेलू व्यावसायिक उड़ानों की अनुमति दे दी है. महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रविवार 24 मई को कहा, राज्य सरकार ने प्रतिदिन मुंबई से 25 फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग की इजाजत दी है. धीरे-धीरे इनकी संख्या में इजाफा किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इस संबंध में ब्योरा और दिशानिर्देश जारी करेगी. इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा था कि राज्य में हवाई यात्रा को शुरू करने के लिए उन्होंने नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी…

Read More

मैड्रिड: स्पेन में कोरोना से एक ही दिन में 688 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि पिछले सात दिन में यहां कुल 619 मौतें हुई हैं. स्पेन में 1787 नए मामले आए हैं. यह पिछले छह दिनों में एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. चौंकाने वाली बात यह है कि एक दिन पहले यहां 593 मामले आए थे और 52 मौतें हुई थीं.स्पेन में 11 मई को लॉकडाउन खोला गया था. इसके तहत बार, रेस्तरां खुल गए थे. अधिकतम 10 लोगों को एक समूह में मुलाकात करने की अनुमति दी गई थी. लॉकडाउन खुलने के बाद यहां तीसरी बार…

Read More

नई दिल्ली. लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर एक श्रमिक अपने परिवार को दिल्ली से देवघर तक लेकर आया. मजदूर ने करीब 1,350 किलोमीटर की दूरी रिक्शे को पैडल मारते हुए तय की. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी मंडल नई दिल्ली के एक गैरेज में मैकेनिक का काम करते थे. हालांकि लॉकडाउन लागू होते ही उनके मालिक ने उन्हें मोटर मैकेनिक की नौकरी से निकालते हुए 16,000 रुपये थमा दिए. कई दिनों तक राजधानी में किसी न किसी तरह गुजर बसर करने के बाद जब उनके पास सिर्फ 5000 रुपये बचे, तो उन्होंने घर लौट जाने का…

Read More

नई दिल्ली. वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी चर्चा में है. लेकिन वेब सीरीज के कुछ संवादों और दृश्यों को लेकर गोरखा संगठन और भाजपा विधायक ने उनके खिलाफ अलग-अलग शिकायत दर्ज करायी है. अरुणाचल प्रदेश में गोरखा संगठन ने वेब सीरीज पाताल लोक के एक दृश्य में गोरखा समुदाय पर कथित लिंग भेदी टिप्पणी करने के लिए वेब सीरीज की निर्माता और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. ऑल अरुणाचल प्रदेश गोरखा यूथ एसोसिएशन (एएपीजीवाईए) के नामसाई इकाई के अध्यक्ष बिकास भट्टाराई ने बताया कि…

Read More

????????नमस्कार ???????? ????आपका राष्ट्र आपका संवाद ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 25मई दिन सोमवार 2020???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????channel:- rsnewslive. Com ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : जिला प्रशासन जमशेदपुर को एफबी पोस्ट (पुतुल) मामले में हस्तक्षेप करने की जरूरत* ********************* *कोरोना के साथ लू का कहर, लू की चपेट में आने से हीट स्ट्रोक का खतरा* ✍अमेरिका ने आसमान से शुरू की चीन की घेराबंदी ✍झारखंड के दिग्गज कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह का निधन, दौड़ी शोक की लहर ✍यात्रियों को 14 दिन अनिवार्य रूप से पृथक…

Read More

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहे देश ने लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकारों की मदद से केंद्र सरकार ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है. केंद्र सरकार का कहना है कि उसके पास देश में 10 लाख कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए पयाज़्प्त बुनियादी ढांचा मौजूद है. इनमें से करीब सवा तीन लाख बेड ऐसे हैं, जहां पर गंभीर रोगियों का इलाज किया जा सकता है. बाकी हल्के लक्षणों के रोगियों के उपचार के लिए हैं. नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पाल का कहना है कि दो महीने पहले जब देश में वायरस का…

Read More