Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के बक्सर में गंगा नदी में सेल्फी लेते समय डूबने से तीन युवकों की मौत
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार के बक्सर में गंगा नदी में सेल्फी लेते समय डूबने से तीन युवकों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बक्स:. बिहार में बक्सर के सिमरी प्रखंड की बलिहार पंचायत अंतर्गत नगपुरा गांव के समीप बीस के डेरा गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान तीन युवकों की डूबने के कारण मौत हो गयी. घटना की सूचना अचानक मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार 24 मई की सुबह हुआ है. बताया जा रहा है कि मंझवारी गांव के दस युवक पांच बाइक से सवार होकर बीस के डेरा गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गये थे, जिसमें तीन युवक की मौत डूबने के कारण हो गयी.

    सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में चले गये तीनों युवक

    मृतक की पहचान मंझवारी गांव निवासी अश्विनी वर्मा (मठु) उम्र 22 वर्ष पिता महेंद्र प्रसाद वर्मा, रणविजय पाठक अंकील उम्र 21 वर्ष पिता गुंजन पाठक एवं प्रदीप श्रीवास्तव (सोनू) उम्र 35 वर्ष पिता बबुआ लाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीनों युवक स्नान करने के दौरान आपस में सेल्फी लेने लगे. जिस कारण तीनों युवक गहरे पानी में चले गये.

    डूबते हुए साथियों को बचाने का प्रयास, लेकिन…

    इस दौरान अन्य साथियों की नजर अपने डूबते हुए दोस्तों पर पड़ी तो बचाने का अथक प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहे. इसके बाद शोरगुल के बीच कुछ साथियों ने दौड़कर ग्रामीणों को घटना के बारे सूचना दी. मौके पर पहुंचकर ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गये, लेकिन तब तक तीनों युवक डूब चुके थे. आनन-फानन में ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को सूचना दी.

    एक का शव बरामद, अन्य दो की तलाश जारी

    घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जुनैद आलम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद डूबे युवकों की खोजबीन के लिए महाजाल लगाया गया. घंटों बाद ग्रामीणों एवं नाविकों के प्रयास से एक युवक की लाश गंगा नदी से निकाला गया. अन्य दो की तलाश जारी है. इधर, जैसे ही घटना की सूचना मृतक के परिजन एवं गांव वालों की मिली. सभी दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे और गंगा की तरफ दौड़ पड़े.

    गांव में पसरा मातम

    मृतक के गांव मंझवारी में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. गांव की गलियां सूनी पड़ी है. ग्रामीण इतना हतप्रभ एवं दु:खी है कि पूरे गांव में चूल्हा तक नहीं जला है. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अमोद राज पहुंचकर शव की तलाश करवाने में जुटे हुए हैं. अन्य दो लाशों के खोज में गंगा नदी में महाजाल लगाया गया है, लेकिन, खबर लिखे जाने तक तक सफलता नहीं मिली थी. पटना से गोताखोर को बुलाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र सरकार ने दी उड़ानों को मंजूरी, एक दिन में 25 फ्लाइट ही टेक ऑफ और लैंड कर सकेंगे
    Next Article महाराष्ट्र के नांदेड़ में साधु हत्याकांड का आरोपी तेलंगाना में गिरफ्तार

    Related Posts

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    October 18, 2026

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    October 18, 2026

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    October 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    नवरात्र में डांडिया की धूम: जमशेदपुर में भक्ति और उत्सव का रंगारंग माहौल

    हो समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को किया सम्मानित, गुरु लाको बोदरा का चित्र किया भेंट

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.