Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के नांदेड़ में साधु हत्याकांड का आरोपी तेलंगाना में गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    महाराष्ट्र के नांदेड़ में साधु हत्याकांड का आरोपी तेलंगाना में गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. महाराष्ट्र में नांदेड़ के उमरी स्थित आश्रम में साधु की हत्या मामले का आरोपी तेलंगाना पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स को तेलंगाना पुलिस ने तनूर में गिरफ्तार किया गया है. उसके गिरफ्तारी की खबर मिलते हुए महाराष्ट्र की नांदेड़ पुलिस की एक टीम तेलंगाना के लिए रवाना हो गई है. नांदेड़ पुलिस अधीक्षक विजयकुमार ने बताया कि साधु हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    नांदेड़ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के मुताबिक शनिवार 23 मई की देर रात लोगों को आश्रम में एक साधु का शव मिला था. आरोपी उसी समुदाय से जुड़ा हुआ है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां फरार हो गया. एसपी विजय कुमार के मुताबिक इस घटना में कोई भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है. जल्द ही पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. साधु का नाम रुद्र पशुपति महाराज बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार साधु की हत्या लिंगायत समाज के ही एक दूसरे व्यक्ति साईनाथ राम ने की है. वहीं दूसरे व्यक्ति का जो शव मिला है, उसे पुलिस साईनाथ का ही साथी मान रही है.

    पुलिस के मुताबिक आरोपी आश्रम का दरवाजा तोड़कर नहीं बल्कि गेट से अंदर आया था. आरोपी साईनाथ जब साधु की हत्या कर शव को कार में रखकर ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी कार गेट पर फंस गई. जिसके बाद मठ की छत पर सो रहे आश्रम के दो सेवादार जाग गए. उन्होंने आरोपी को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा. वहीं दूसरे मृतक की पहचान भगवान राम शिंदे के रूप में हुई है. आरोपी ने हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया, इसका पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के बक्सर में गंगा नदी में सेल्फी लेते समय डूबने से तीन युवकों की मौत
    Next Article योगी सरकार का बड़ा आदेश- 26 मई से खोले जाएंगे सभी सरकारी ऑफिस

    Related Posts

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    August 10, 2026

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    August 10, 2026

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    VB-G-RAM-G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तीन स्तरों पर प्रशिक्षण

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.