Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी सरकार का बड़ा आदेश- 26 मई से खोले जाएंगे सभी सरकारी ऑफिस
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार का बड़ा आदेश- 26 मई से खोले जाएंगे सभी सरकारी ऑफिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. कोरोना संकट के कारण देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन की स्थिति है. इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा आदेश जारी किया है. योगी सरकार के नए आदेशानुसार अब सोमवार यानि 25 मई से राज्य के सभी सरकारी दफ्तर खोल दिए जाएंगे. 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोले जाएंगे. लेकिन सोमवार की ईद की छुट्टी होने के कारण अब 26 मई से सरकारी दफ्तरों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोले जाएंगे. यह आदेश राज्य के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जारी किया है.

    आदेश के मुताबिक, अब सरकार से संबंधित सभी कार्यालय खुलेंगे. इसके लिए 3 शिफ्ट में समय का आवंटन भी किया गया है. नई व्यवस्था के मुताबिक सरकारी दफ्तरों में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक, सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक और सुबह 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक 3 शिफ्ट में काम होगा. आदेश में यह भी कहा गया है कि सरकारी दफ्तरों में कार्यावधि के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही साथ अन्य सुरक्षात्मक उपायों का पूरा ध्यान रखा जाए. इसके अलावा इस बात पर भी जोर दिया गया है कि हर कर्मचारी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करें.

    उत्तर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 6000 के पार

    यूपी में 288 नए मरीज के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 6017 तक पहुंच गया है. तीन और मरीजों की मौत के साथ अब तक 155 लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. प्रदेश में अब 3406 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्य स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2332 तक पहुंच गई है. हालांकि अब तक 3335 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. वहीं 152 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के नांदेड़ में साधु हत्याकांड का आरोपी तेलंगाना में गिरफ्तार
    Next Article आग उगलेगा नौतपा: उत्तर भारत में अगले दो-तीन दिनों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

    Related Posts

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    June 26, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    June 26, 2026

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.