Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र सरकार ने दी उड़ानों को मंजूरी, एक दिन में 25 फ्लाइट ही टेक ऑफ और लैंड कर सकेंगे
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र सरकार ने दी उड़ानों को मंजूरी, एक दिन में 25 फ्लाइट ही टेक ऑफ और लैंड कर सकेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. महाराष्ट्र सरकार ने हवाई संख्या को निर्धारित करते हुए घरेलू व्यावसायिक उड़ानों की अनुमति दे दी है. महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रविवार 24 मई को कहा, राज्य सरकार ने प्रतिदिन मुंबई से 25 फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग की इजाजत दी है. धीरे-धीरे इनकी संख्या में इजाफा किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इस संबंध में ब्योरा और दिशानिर्देश जारी करेगी.

    इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा था कि राज्य में हवाई यात्रा को शुरू करने के लिए उन्होंने नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से और समय मांगा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह भरोसा नहीं दे सकते हैं कि राज्य में लॉकडाउन 31 मई को खत्म हो जाएगा, क्योंकि वायरस का प्रसार बढ़ रहा है.

    देश में घरेलू विमान सेवा दोबारा शुरू किए जाने से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा था, आज सुबह मैंने नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की और उनसे घरेलू विमान सेवा के लिए तैयारी करने को लेकर और समय की मांग की है. गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस प्रसार को रोकने के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में लागू लॉकडाउन की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं को रोक दिया गया था. 25 मार्च से दोबारा घरेलू विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है.

    अचानक लॉकडाउन लागू करना गलत था – ठाकरे

    इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना गलत था और अब इसे तुरंत नहीं हटाया जा सकता. महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढऩे के बीच ठाकरे ने यह भी कहा कि आने वाले बारिश के मौसम में अत्यधिक सतर्क होने की जरूरत है. उन्होंने टीवी पर प्रसारित एक संदेश में कहा, अचानक लॉकडाउन लागू किया जाना गलत था. इसे तुरंत हटा देना भी उतना ही गलत होगा. हमारे लोगों के लिये यह दोहरा झटका होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्पेन में एक ही दिन में 688 मौतें, जबकि 7 दिन में 619 जानें गईं
    Next Article बिहार के बक्सर में गंगा नदी में सेल्फी लेते समय डूबने से तीन युवकों की मौत

    Related Posts

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    October 18, 2026

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    October 18, 2026

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    October 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    नवरात्र में डांडिया की धूम: जमशेदपुर में भक्ति और उत्सव का रंगारंग माहौल

    हो समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को किया सम्मानित, गुरु लाको बोदरा का चित्र किया भेंट

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.