Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 10 लाख कोरोना मरीजों के उपचार के लिये अस्पतालों का ढांचा तैयार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    देश में 10 लाख कोरोना मरीजों के उपचार के लिये अस्पतालों का ढांचा तैयार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहे देश ने लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकारों की मदद से केंद्र सरकार ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है. केंद्र सरकार का कहना है कि उसके पास देश में 10 लाख कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए पयाज़्प्त बुनियादी ढांचा मौजूद है. इनमें से करीब सवा तीन लाख बेड ऐसे हैं, जहां पर गंभीर रोगियों का इलाज किया जा सकता है. बाकी हल्के लक्षणों के रोगियों के उपचार के लिए हैं.

    नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पाल का कहना है कि दो महीने पहले जब देश में वायरस का प्रकोप शुरू हुआ तब देश में बीमारी के लिए एक अलग समर्पित अस्पताल नहीं था, उन्होंने कहा कि आज हमारे पास देश में ऐसे 1,093 अस्पताल हैं.

    नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पाल के अनुसार जब दो महीने पूर्व देश में बीमारी बढऩी शुरू हुई थी, तब हमारे पास कोविड रोगियों के लिए अलग से एक भी अस्पताल नहीं था. आज 1093 ऐसे अस्पताल हैं जो सिर्फ कोविड रोगियों के लिए हैं. इनमें 185,306 बेड हैं, जिनमें 31250 आईसीयू बेड भी शामिल हैं. ये अस्पताल आईसीयू के साथ-साथ वेंटीलेटर की सुविधा से भी लैस हैं, यहां उन रोगियों का यहां इलाज हो सकता है, जिन्हें आईसीयू या वेंटीलेटर की जरूरत हो. इसी प्रकार 2402 कोविड हैल्थ सेंटर हैं. यहां पर उन कोविड रोगियों का इलाज हो सकता है जो अपेक्षाकृत कम गंभीर हैं तथा अधिकतम उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ सकती है. इन अस्पतालों में 138652 ऑक्सीजन बेड हैं, उपरोक्त दोनों श्रेणियों में 3.24 लाख बेड उपलब्ध हैं.

    तीसरे चरण में 7013 कोविड केयर सेंटर हैं जिसनें करीब साढ़े छह लाख बेड हैं. यहां हल्के लक्षणों वाले रोगियों का इलाज कराया जाता है या ये सुविधाएं उन रोगियों के काम आ सकती है जिन्हें ज्यादा इलाज की जरूरत नहीं है, लेकिन बीमारी का फैलाव रोकने के लिए सिर्फ आइसोलेशन की जरूरत है. तीनों श्रेणियों में 9.74 लाख बिस्तरों की व्यवस्था है. सैन्य बलों की सुविधाओं को भी जोड़ दिया जाए, तो यह संख्या दस लाख से ऊपर हो जाती है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आईसीयू, ऑक्सीजन और वेंटीलेटर पर जाने वाले मरीजों की संख्या पांच प्रतिशत से भी कम है. बाकी 95 प्रतिशत मरीजों में से सिर्फ उन्हीं को अस्पताल में सतत उपचार की जरूरत पड़ रही है जो किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त हैं. करीब 80 प्रतिशत मरीजों को सिर्फ आइसोलेशन में रखने की जरूरत है. आने वाले दिनों में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़ेगा. अभी करीब 41 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक्टिव मरीज 59 प्रतिशत हैं. लेकिन आने वाले दिनों में एक्टिव मरीजों का प्रतिशत घटेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोबाइल से फैलता है वायरस तो पूरे देश में करें बैन: अखिलेश यादव
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    August 10, 2026

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    August 10, 2026

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.