राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वाल काटा पंचायत के पंसस सह पंचायत समिति सदस्य सीताराम हंसदा ने डीसी को ज्ञापन देकर मांग किया है कि ग्वाल काटा एवं बहरा गुटू के मतदाताओं के नाम का हस्तांतरण नहीं किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्वाल काटा में दोनों गाँव के मतदाता मतदान करते हुए आ रहे है। वर्तमान में मतदाता सूची के क्रमांक संख्या 1227 से 1266 तक के मतदाता के दूसरे गांव के बूथ में स्थानांतरित किया जा रहा है। जो करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मतदाताओं को आने जाने में काफी परेशानी होगी।

