भोपाल. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर देश भर में जश्न और उत्साह का माहौल है. राम मंदिर का शिलान्यास बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. भूमिपूजन से पहले, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है, जिसका पूरे देश को इंतजार था. कमलनाथ ने कहा कि हम मध्य प्रदेश के लोगों की ओर से अयोध्या में 11 चांदी की ईंटें भेज रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके लिए दान दिया. यह एक ऐतिहासिक दिन है, जिसका पूरे देश को इंतजार था. राज्य के लोगों…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. चीनी मोबाइल कंपनी वीवो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले एडिशन में लीग स्पॉन्सर नहीं होगी. देश में भारी विरोध के बाद वीवो कंपनी की तरफ से यह फैसला मंगलवार 4 अगस्त को लिया गया. जून में पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद से ही कई लोगों ने चीनी सामानों का बहिष्कार करने की बात कही थी. इसके अलावा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने जब स्पॉन्सर रिटेन करने की बात कही थी, तो भी सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर विरोध जताया था. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अगले साल यानी…
राम मंदिर निर्माण की पूर्व संध्या पर राममय हुआ सूर्यमंदिर, की गई आकर्षक विद्युत सज्जा ■ 5001 देशी घी के दीये से जगमग हुआ सूर्य मंदिर, उपस्थित रहे पूर्व सीएम रघुवर दास। मंगलवार, जमशेदपुर: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के ऐतिहासिक अवसर पर लौहनगरीवासी प्रफुल्लित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में दीपावली का नजारा देखने को मिला। सूर्य मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक सह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर पूरे सूर्य मंदिर परिसर व राम मंदिर को…
माननीय मुख्यमंत्री, जमशेदपुर के बिस्टुपुर में मेडिका अस्पताल विगत 5 वर्ष से चल रहा है। इसके पहले यह अस्पताल ‘कांतिलाल गांधी मेमोरियल अस्पताल’ के नाम से चल रहा था। विगत कुछ दिनों से सूचना मिल रही है कि सितंबर, 2020 से यह अस्पताल बंद होने जा रहा है। विगत एक सप्ताह से प्रायः प्रतिदिन मेडिका अस्पताल के विभिन्न श्रेणी के कर्मी मुझसे मिलकर अस्पताल बंद होने के बाद बेरोजगार हो जाने की चिंता व्यक्त कर रहे हैं। मैं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग से, टाटा स्टील प्रबंधन से और मेडिका अस्पताल के जमशेदपुर प्रबंधन से अस्पताल बंद होने के कारणों…
राज्य के सरकारी अस्पतालों के अनुबंधित कर्मचारी हड़ताल पर चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित मांगे नहीं मानी गई तो बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कोरोना संकट के बीच आज पूरे राज्य में सरकारी हॉस्पिटल के सभी स्तर के अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों आज सांकेतिक हड़ताल पर हैं अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह लोग बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे दरअसल लंबे समय से अनुबंध पर कार्यरत इन कर्मचारियों की समायोजन की मांग है उनका कहना है कि कोरे आश्वासन से वे लोग परेशान हो गए हैं ऐसी स्थिति में जब करुणा का कहर पूरे राज्य में जारी है वह…
अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन को लेकर झारखंड के मंदिरों और देवस्थानों को विशेषपूजन और दीपोत्सव की अनुमति दे राज्य सरकार : भाजपा ● लोकभावना और आस्था का सम्मान करें झारखंड सरकार : कुणाल षाड़ंगी पवित्र तीर्थ स्थल और रामजन्मभूमि श्री अयोध्या जी में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु पवित्र भूमि पूजन को लेकर देशभर में उल्लास का माहौल है। वहीं झारखंड में कोरोना के कारण मंदिर एवं हिंदू देवस्थानों में लागू पाबंदियों से राम भक्तों के जश्न फ़ीका पड़ने के आसार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार से त्वरित हस्तक्षेप करने की माँग की है। भाजपा…
कदमा में नदी में नहाने के दौरान युवती डूबी कदमा थाना अंतर्गत रामजन्म नगर रोड नंबर 10 निवासी नाडु दत्ता की 22 वर्षीय पुत्री मौसमी दत्ता की मंगलवार की सुबह नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है दरअसल मौसमी दत्ता मिर्गी के मरीज थी नहाने के क्रम में उसे दौरा पड़ा और वह डूब गई जब तक लोग आसपास नहा रहे उसे देखते और बाहर निकाला जाता तब तक वह मर चुकी थी लड़की के पिता का कहना है कि लोगों ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया क्योंकि घर से नदी घाट की दूरी बहुत…
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की श्री राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी यादें 4 अगस्त की दोपहर को फेसबुक लाइव प्रसारण संबोधन की मुख्य बातें आज अयोध्या में प्रभु श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर के पुनर्निमाण की आधारशिला का शिलान्यास के पावन अवसर पर झारखंड के सभी रामभक्त, रामप्रेमियों का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं। हम सबने, पूरे देश में यह एक बहुत कठिन वर्ष देखा है, इस कठिन समय में आनंद के क्षण बहुत कम आये हैं, आज मन आनंद विभोर है, अयोध्या की पावन धरती पर प्रभु श्री राम की पुनस्र्थापना हो रही है। यह…
सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की कोरोना से मौत मंगलवार को टीएमएच में तीन लोगों की कोरोना से मौत कोरोना संक्रमण से लगातार हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आज सबसे जो महत्वपूर्ण व्यक्ति कोरोना की चपेट में आने से मरे हैं उनमें 72 वर्षीय सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा भी शामिल हैं वह आदित्यपुर के रहने वाले हैं उनकी मृत्यु से पूरे कोल्हान प्रमंडल में शोक की लहर दौड़ गई है स्टेट बार काउंसिल में भी उनकी मौत से शोक की लहर है जानकारी हो कि सांस…
अयोध्या में राम मंदिर का कल भूमि पूजन है। अजब संयोग कहिए या नियति, इस वक्त बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ,और मुरली मनोहर जोशी अयोध्या से कोसों दूर बाबरी विध्वंस केस में अपनी बेगुनाही के सबूत जुटा रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर की नींव कल रखी जा रही है, लेकिन मंदिर के आंदोलन की नींव बीजेपी के जिन नेताओं से रखी, वे कल वहां नहीं होंगे। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक आडवाणी, जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है। अयोध्या नहीं जाएंगे आडवाणी और जोशी आडवाणी, जोशी…
