Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेडिका अस्पताल के संबंध में विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    मेडिका अस्पताल के संबंध में विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2020Updated:August 4, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माननीय मुख्यमंत्री,
    जमशेदपुर के बिस्टुपुर में मेडिका अस्पताल विगत 5 वर्ष से चल रहा है। इसके पहले यह अस्पताल ‘कांतिलाल गांधी मेमोरियल अस्पताल’ के नाम से चल रहा था। विगत कुछ दिनों से सूचना मिल रही है कि सितंबर, 2020 से यह अस्पताल बंद होने जा रहा है। विगत एक सप्ताह से प्रायः प्रतिदिन मेडिका अस्पताल के विभिन्न श्रेणी के कर्मी मुझसे मिलकर अस्पताल बंद होने के बाद बेरोजगार हो जाने की चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

    मैं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग से, टाटा स्टील प्रबंधन से और मेडिका अस्पताल के जमशेदपुर प्रबंधन से अस्पताल बंद होने के कारणों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश लगातार कर रहा हूँ। सभी इस सूचना को संपुष्ट कर रहे हैं कि अस्पताल बंद होने जा रहा है। परंतु अस्पताल बंद होने का कारण और इसके बंद होने के बाद इस स्थान पर वैकल्पिक अस्पताल चलाने या नहीं चलाने के बारे में वे कोई जानकारी नहीं दे रहे हंै। इनके द्वारा बताया जा रहा है कि कांतिलाल गांधी मेमोरियल ट्रस्ट, जिसमें टाटा स्टील प्रबंधन के वरीय अधिकारी ट्रस्टी हैं, और मेडिका प्रबंधन के बीच अस्पताल चलाने के लिए केवल 5 वर्षों का ही करार हुआ था। करार की अवधि समाप्त हो जाने और करार की अवधि के विस्तार की संभावना समाप्त हो जाने के कारण इसे बंद किया जा रहा है। यह तर्क पच नहीं रहा है, कारण कि किसी भी अस्पताल को चलाने के लिए कोई संस्था केवल 5 वर्ष की अल्प अवधि का ही करार क्यों करेगी? इसका संतोषजनक उत्तर अधिकृत रूप से नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव अथवा स्वास्थ्य मंत्री या स्वास्थ्य सविच के स्तर से एक स्पष्ट वक्तव्य इस बारे में आना चाहिए।

    आज दिनांक 4 अगस्त 2020 को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के संयोजक भास्कर मुखी के अनुशंसा पर विधानसभा चुनाव 2019 में सक्रिय भूमिका निभाने एवं लॉकडाउन के समय अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए जनसेवा को देखते हुए श्री महेश मुखी पूर्व मुखिया बर्मामाइंस मुखी समाज को भारतीय जन मोर्चा का जिला कार्यसमिति सदस्य एवं श्री आकाश कुमार झा उर्फ शंभू झा को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। उक्त अवसर पर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी के शंभू झा के साथ गोपाल मुंडा अंशु कुमार शंकरराव राजू कुमार प्रकाश मुखी ने भी सदस्यता ग्रहण किया बर्मामाइंस के विट्ठल मुखी ने भी सदस्यता ग्रहण किए उक्त अवसर पर भारतीय जनता मोर्चा के प्रदेश महासचिव स कोल्हान के प्रभारी श्री संजीव आचार्य जी ने सभी को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए, पार्टी में शामिल कर लिया। जिसमें मुख्य रूप से जिला संयोजक श्री राम नारायण शर्मा, भास्कर मुखी, विकास सिंह, सतीश गुप्ता उपस्थित थे

    यह समय कोविड-19 के संकट का है। ऐसे समय में लंबे समय से कार्यरत एक अस्पताल का बंद होना चिंताजनक है। एक ओर जमशेदपुर में ढंग का कोई नया अस्पताल कई वर्षों से नहीं आया है। एमजीएम अस्पताल की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रही है, टीएमएच पर मरीज संख्या का भारी दबाव है, तब जमशेदपुर जैसे शहर में एक विश्वसनीय अस्पताल के अकारण बंद होने से सरकार की साख और विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा हो रहा है।
    एक चर्चा है कि मेडिका के बंद होने के बाद इस भवन को कोविड अस्पताल बना दिया जाएगा। यह स्मरण रखना चाहिए कि कोविड की आपदा के अतिरिक्त भी अन्य बीमारियाँ हैं, जो कोविड के पहले से हैं, कोविड के समय भी हैं और कोविड के बाद भी रहेंगी। इन बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के इलाज की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। मेडिका अस्पताल को एक विशिष्ट अस्पताल के रूप में संचालित किया जाना श्रेयष्कर होगा। यह काम मेडिका प्रबंधन करे, कांतिलाल गांधी मेमोरियल ट्रस्ट पहले की तरह करे या कोई अन्य करे। विभिन्न श्रेणी के जो कामगार आज मेडिका अस्पताल में कार्यरत हैं, उनके रोजगार की चिंता भी कोरोना काल में सरकार को करनी चाहिये और इसके लिये उन्हें आश्वस्त किया जाना चाहिए।

    अनुरोध है कि कारण चाहे जो हो, यदि झारखंड सरकार, टाटा स्टील प्रबंधन, मेडिका अस्पताल प्रबंधन की रूचि इस अस्पताल को आगे संचालित करने में नहीं है तो सार्वजनिक रूप से इसके कारण का खुलासा सरकार अधिकृत स्तर से करे।
    सधन्यवाद,
    ह॰/- सरयू राय
    सेवा में,
    श्री हेमंत सोरेन,
    मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार।

    प्रतिलिपि:
    1. मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार
    2. मुख्य सचिव, झारखंड सरकार,
    3. सचिव, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के सरकारी अस्पतालों के अनुबंधित कर्मचारी हड़ताल पर चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित
    Next Article राम मंदिर निर्माण की पूर्व संध्या पर राममय हुआ सूर्यमंदिर, की गई आकर्षक विद्युत सज्जा

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.