Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम मंदिर की नींव कल रखी जाएगी, पर न होंगे नींव के ये पत्थर
    Headlines राष्ट्रीय संवाद विशेष

    राम मंदिर की नींव कल रखी जाएगी, पर न होंगे नींव के ये पत्थर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्या में राम मंदिर  का कल भूमि पूजन है। अजब संयोग कहिए या नियति, इस वक्त बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ,और मुरली मनोहर जोशी  अयोध्या से कोसों दूर बाबरी विध्वंस केस में अपनी बेगुनाही के सबूत जुटा रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर की नींव कल रखी जा रही है, लेकिन मंदिर के आंदोलन की नींव बीजेपी के जिन नेताओं से रखी, वे कल वहां नहीं होंगे। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक आडवाणी, जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह  के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है।

    अयोध्या नहीं जाएंगे आडवाणी और जोशी
    आडवाणी, जोशी ने इस आंदोलन को आगे बढ़ाया और उसे धार दी। लेकिन भूमि पूजन के लिए वे अयोध्या नहीं जाएंगे। दोनों नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए उन्हें समारोह स्थल पर नहीं बुलाया गया है।
    आडवाणी ने शुरू की थी रथयात्रा
    मंदिर निर्माण आंदोलन के लिए बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष आडवाणी ने 1990 में गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या तक के लिए रथ यात्रा शुरू की थी। लेकिन आडवाणी को बिहार के तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव ने समस्तीपुर जिले में गिरफ्तार करवा लिया था। जब पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर अपना फैसला सुनाया था तब आडवाणी ने इसपर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बड़ी बात है कि ईश्वर ने उन्हें इस आंदोलन से जुड़ने का मौका दिया। आडवाणी ही वे शख्स थे जिनकी अगुवाई में बीजेपी ने 1992 के बाद से लगातार बढ़त बनाई। पार्टी ने केंद्र में दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनाई और आडवाणी उप प्रधानमंत्री बने। बाद में बीजेपी में मोदी युग आने के बाद आडवाणी धीरे-धीरे नेपथ्य में चले गए और फिलहाल पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं।
    जोशी ने दी आंदोलन को धार
    राम मंदिर आंदोलन के वक्त मुरली मनोहर जोशी बीजेपी के दूसरे सबसे बड़े कद्दावर नेता थे। उन्होंने मंदिर आंदोलन के लिए योजनाएं बनाईं और उसे पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए जमीन पर उतारा भी। मंदिर आंदोलन के समय पीएम नरेंद्र मोदी और जोशी की जुगलबंदी की तस्वीरें आज भी दिखती है। लेकिन जोशी भी मंदिर के भूमि पूजन में सशरीर उपस्थित नहीं रहेंगे। 2014 के बाद से जोशी धीरे-धीरे पार्टी में पर्दे के पीछे चले गए हैं। अभी जोशी भी पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं।

    उमा भारती ने दी थी पार्टी को ताकत
    राम मंदिर आंदोलन के दौरान उमा भारती बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। बाबरी विध्वंस की जांच के लिए बने लिब्राहन आयोग ने उमा की भूमिका को दोषपूर्ण पाया था। हालांकि बाद में वह केंद्र के वाजपेयी सरकार और मोदी के पहले कार्यकाल में मंत्री भी बनी। उमा अयोध्या तो जा रही हैं लेकिन पार्टी में उनका रुतबा अब वैसा नहीं रहा है। उमा ने भूमि पूजन को लेकर ट्वीट कर कहा, ‘मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को सूचना दी है कि शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मैं अयोध्या में सरयू के किनारे पर रहूंगी।’ अयोध्या पहुंचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। ऐसी स्थिति में जहां पीएम नरेंद्र मोदी और सेकड़ों लोग उपस्थित हों, मैं उस स्थान से दूर रहूंगी। पीएम मोदी और सभी समूह के चले जाने के बाद ही मैं रामलला के दर्शन करने जाऊंगी।’

    बाबरी विध्वंस केस- बेगुनाही का सबूत देंगे आडवाणी-जोशी!
    बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आरोपी आडवाणी और जोशी ने ट्रायल कोर्ट से कहा है कि वह इस मामले में ऐसा सबूत देंगे जिससे वे बेगुनाह साबित हो जाएंगे। पिछले सप्ताह कोर्ट ने 32 आरोपियों में से 31 के बयान दर्ज कर लिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर 31 अगस्त तक ट्रायल कोर्ट को फैसला सुनाने को कहा है। आडवाणी और जोशी ने बाबरी विध्वंस मामले में खुद की संलिप्तता से इनकार किया है। जोशी ने कोर्ट से कहा था कि वह अपनी बेगुनाही का सबूत अदालत को देंगे।

    कुल 175 अतिथियों को किया गया है शामिल
    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक कार्यक्रम में शामिल होंने वालों की लिस्ट कम करके 175 तक की गई है। इसमें ट्रस्ट के सदस्य लोकल जनप्रतिनिधि और अयोध्या के संत महंत मिला कर 50 लोग रहेंगे। मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोग और बाहर के संत महात्माओं और अतिथियों और उद्योग जगत के लोगों को मिला कर 50 लोगों को रखा गया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका का टिकटॉक को अल्टीमेटम, 15 सितंबर तक बंद करे अपना कारोबार
    Next Article सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की कोरोना से मौत

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.