न्यूयॉर्क. अमेरिका में भी टिकटॉक को जल्द ही अपना कारोबार समेटना पड़ सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइटडांस के स्वामित्व वाली चीन की कंपनी टिकटॉक को चेतावनी देते हुए कहा है कि टिकटॉक 15 सितंबर तक अमेरिका में अपना कारोबार बेच दे या फिर बंद कर दे.भारत ने टिकटॉक समेत 106 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है और इस कदम का अमेरिकी प्रशासन एवं सांसदों दोनों ने स्वागत किया है. ट्रंप ने इससे पहले एक सवाल के जवाब में था कहा कि हम कुछ अन्य चीजें भी कर सकते हैं. कई विकल्प हैं. लेकिन इस बीच बहुत सारी चीजें…
Author: Devanand Singh
वाशिंगटन. ट्रंप प्रशासन ने जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित मानवाधिकार हनन के लिए चीन के पश्चिम शिनजियांग क्षेत्र में एक प्रमुख अद्र्धसैन्य संगठन और उसके कमांडर पर प्रतिबंध लगाए. विदेश और वित्त विभागों ने पाबंदियों की घोषणा की. साथ ही व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण स्थानीय सरकार के चुनाव स्थगित करने के लिए हांगकांग में अधिकारियों की निंदा की. चुनाव में देरी को लेकर आलोचना ऐसे वक्त में की गई है जब एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनावों को टालने का सुझाव दिया.…
मुंबई में देर रात से लगातार भारी बारिश जारी है जिससे महानगर का हाल बेहाल हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभागने मछुआरों को सलाह दी है कि वे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी तट पर गहरे समुद्र में नहीं जाएं. मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है. लोअर परेल, दादर, हिंदमाता, किंग्स सर्किल, सायन, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज और कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं. मौसम विभाग ने आज दोपहर तक हाई टाइड की चेतावनी दी है. इसके चलते लोगों को…
मुंबई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट में उम्र धोखाधड़ी रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कहा है कि जो खिलाड़ी उम्र धोखाधड़ी को स्वीकार कर लेते हैं और अपना सही जन्म प्रमाणपत्र दिखाते हैं उन्हें कोई सजा नहीं दी जायेगी और उन्हें उनके सही आयु वर्ग में खेलने दिया जाएगा. बीसीसीआई ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि उम्र और डोमिसाइल में धोखाधड़ी करने में कड़ी कार्रवाई की जायेगी जिसके तहत अगर कोई खिलाड़ी अपनी उम्र छिपाकर खेलता है तो उस पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा. उम्र और डोमिसाइल की धोखाधड़ी को रोकने…
नई दिल्ली. चीन के साथ एलएसी पर जारी तनाव के बीच चीन की कायराना हरकतों का जवाब देने के लिए भारतीय सेना कड़ा रुख अपनाए हुए है. जहां एक तरफ चीन लगातार सरहद के पास सेना की बढ़ोत्तरी करता जा रहा है, वहीं भारत ने भी नॉर्दर्न लद्दाख इलाके में सेना की तैनाती बढ़ा दी है. सरकारी सूत्रों के अनुसार हमने डीबीओ और डेपसांग मैदानी क्षेत्र में टी-90 रेजीमेंट सहित सेना और टैंकों की बहुत भारी तैनाती की है. सूत्रों के अनुसार काराकोरम दर्रे के पास डेपसांग मैदानों के पास पैट्रोलिंग पॉइंट 1 से तैनाती की गई है. बख्तरबंद तैनाती…
मुंबई. सुशांत सिंह केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को एक गेस्टहाउस में क्वॉरेंटीन किए जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. इस घटना पर नाराज होते हुए कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में दखल देने की अपील की है. कंगना की टीम ने ट्वीट में लिखा- ‘यह क्या है, गुंडा राज? हम प्रधानमंत्री जी को बता देना चाहते हैं कि अगर सुशांत की हत्या करने वाले अपराधी पकड़े नहीं गए तो मुंबई में कोई भी आउटसाइडर कभी सुरक्षित नहीं रहेगा. अपराधी और ज्यादा शक्तिशाली…
नई दिल्ली. सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने कहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश और व्हाट्सऐप की भागीदारी भारत में लाखों किराना दुकानों और छोटे व्यवसायों को कारोबार करने में मदद करेगी और यदि व्हाट्सऐप और जियोमार्ट का मॉडल कारगर रहा तो इसे दुनिया भर में आजमाया जायेगा. मुकेश अंबानी की जियोमार्ट की लॉन्च के बाद लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है और इसका प्रमाण चंद सप्ताहों के भीतर ही इस पर एक दिन में चार लाख से अधिक ऑर्डर बुक होना है. फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को अपने शेयरधारकों से जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का जिक्र…
बेरूत. लेबनान के विदेश मंत्री नसीफ हित्ती ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. देश में चल रहे गंभीर आर्थिक संकट के बीच हित्ती पहले मंत्री हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया है. हित्ती ने बिना कोई टिप्पणी किए सरकारी आवास खाली कर दिया. राजनयिक से अपना करियर शुरू करने वाले हित्ती प्रधानमंत्री हसन दियाब सरकार में इसी साल जनवरी में विदेश मंत्री बने थे. गौरतलब है कि लेबनान तेजी से आर्थिक दिवालियापन, संस्थानों के खंडित होने और उच्च महंगाई दर की ओर बढ़ रहा है. यहां गरीबी में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. इन समस्याओं में कोविड-19…
नई दिल्ली. कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने एक बार फिर झटका दिया है. इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तान सरकार को निर्देश जारी किया है कि वो मौत की सजा सुनाए गए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को तीसरी बार कांसुलर ऐक्सेस दिया जाए और कुलभूषण के लिए पाकिस्तान सरकार एक वकील मुहैय्या करवाए जिसके तहत वो अपनी सफाई कोर्ट में पेश कर सके. आपको बता दें कि पाकिस्तान की सरकार के मुताबिक कुलभूषण जाधव एक भारतीय जासूस है जबकि इस मामले में भारत का कहना है कि वो एक पूर्व नौसेना अधिकारी और बिजनेसमैन…
नई दिल्ली. देश में कोराना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण 52060 नए मामले सामने आये हैं. जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,55,755 हो गई है. आंकड़ों अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान ही देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 803 लोगों की मौत हुई है और अबतक 38948 लोगों की मौत हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 44306 लोग…
