Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारी बारिश से पानी में डूबी मुंबई, रेड अलर्ट जारी
    Breaking News Headlines

    भारी बारिश से पानी में डूबी मुंबई, रेड अलर्ट जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई में देर रात से लगातार भारी बारिश जारी है जिससे महानगर का हाल बेहाल हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभागने मछुआरों को सलाह दी है कि वे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी तट पर गहरे समुद्र में नहीं जाएं.

    मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है. लोअर परेल, दादर, हिंदमाता, किंग्स सर्किल, सायन, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज और कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं.

    मौसम विभाग ने आज दोपहर तक हाई टाइड की चेतावनी दी है. इसके चलते लोगों को बीच या फिर निचले इलाके में न जाने की सलाह दी गई है. मुंबई में पिछले 10 घंटे से बारिश हो रही है. बीएमसी के अनुसार इस दौरान मुंबई में 230 मिमी से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है. मुंबई शहर के कोलाबा में रात एक बजे तक लगभग 69 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि उपनगरीय इलाके सांताक्रूज में 87 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई.

    भारी बारिश के कारण लोअर परेल के अलावा मुंबई के दूसरे इलाके में भी बारिश से सड़कें डूबी हैं. परेल ईस्ट की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां पानी में डूबी बस सड़क पर खड़ी हुई हैं. वहीं लोग छाता और रेनकोट पहने कमर तक डूबी सड़कों पर चलने को मजबूर हैं. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और अगले 24 घंटे में बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है.

    मुंबई बीएमसी ने शहर में आज और बुधवार रेड अलर्ट जारी करते हुए मुंबईकरों को घर पर ही रुकने की हिदायत दी है. आज मुंबई में सभी दुकानें और प्राइवेट ऑफिस बंद रखने को कहा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउम्र संबंधी धोखाधड़ी स्वीकार करने पर सजा नहीं मिलेगी: BCCI
    Next Article अमेरिका ने शिनजियांग में मानवाधिकार हनन के लिए चीन पर लगाए प्रतिबंध

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.