Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उम्र संबंधी धोखाधड़ी स्वीकार करने पर सजा नहीं मिलेगी: BCCI
    Breaking News Headlines खेल

    उम्र संबंधी धोखाधड़ी स्वीकार करने पर सजा नहीं मिलेगी: BCCI

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट में उम्र धोखाधड़ी रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कहा है कि जो खिलाड़ी उम्र धोखाधड़ी को स्वीकार कर लेते हैं और अपना सही जन्म प्रमाणपत्र दिखाते हैं उन्हें कोई सजा नहीं दी जायेगी और उन्हें उनके सही आयु वर्ग में खेलने दिया जाएगा. बीसीसीआई ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि उम्र और डोमिसाइल में धोखाधड़ी करने में कड़ी कार्रवाई की जायेगी जिसके तहत अगर कोई खिलाड़ी अपनी उम्र छिपाकर खेलता है तो उस पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा. उम्र और डोमिसाइल की धोखाधड़ी को रोकने के लिए बीसीसीआई ने 2020-21 सत्र के लिए कुछ नए और कड़े नियम बनाए हैं.

    इस नियम के तहत पहले से पंजीकृत खिलाड़यिों के लिए स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना तैयार की गयी है. इस योजना के अंतर्गत जो भी खिलाड़ी इस समय अपनी उम्र छिपाकर गलत उम्र वर्ग में खेल रहे हैं और अगर वे सामने आकर इस बात को स्वीकार करते हैं और अपना सही जन्म प्रमाण पत्र दिखाते हैं तो उन्हें माफी देकर उनके सही ग्रुप में डाल दिया जाएगा. इसके लिए खिलाड़ियों को एक पत्र लिख उसमें हस्ताक्षर कर भेजना होगा या बीसीसीआई उम्र वैरिफिकेशन विभाग को ई-मेल भेजना होगा.

    इसकी अंतिम तारीख इस साल 15 सितंबर है. हालांकि अगर खिलाड़ी इस बीच अपना सही उम्र प्रमाण पत्र जारी नहीं करते हैं और उनके जन्म प्रमाण पत्र गलत पाए जाते हैं तो बीसीसीआई कार्रवाई करते हुए उस खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगाएगा. इसके अलावा प्रतिबंध खत्म होने पर वह खिलाड़ी बीसीसीआई के ग्रुप वर्ग और राज्य के टूर्नामेंट में भी नहीं भाग ले पाएगा. 2020-21 सत्र के बाद बीसीसीआई और राज्य इकाइयों में किसी भी क्रिकेट मैच के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने वाले किसी भी खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा जबकि निलंबन पूरा होने के बाद ऐसे खिलाड़यिों को बीसीसीआई के आयु समूह टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

    इसके साथ ही राज्य इकाइयों द्वारा आयोजित आयु समूह टूर्नामेंट भी यह खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेंगे. इन खिलाड़यिों के अलावा कोई भी सीनियर पुरुष या महिला खिलाड़ी डोमिसाइल धोखाधड़ी में संलिप्त पाए जाते हैं तो उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा. स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना हालांकि डोमिसाइल धोखाधड़ी में लागू नहीं होगी. बीसीसीआई अंडर-16 आयु वर्ग ग्रुप टूर्नामेंट के लिए सिर्फ उन खिलाड़यिों को पंजीकृत किया जाएगा जिनकी उम्र 14 से 16 वर्ष की है.

    अंडर-19 आयु ग्रुप में अगर कोई खिलाड़ी अपना पंजीकरण अपने जन्म के दो साल या उससे ज्यादा के बाद कराता है जैसा उनके जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज होगा तो बीसीसीआई अंडर-19 टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति दी गई वर्ष की संख्या पर प्रतिबंध रहेगा. इसके लिए बीसीसीआई ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो 24 घंटे खुला रहेगा. कोई व्यक्ति 9820556566 / 9136694499 नंबर पर फोन कर इसकी शिकायत कर सकता है. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि सभी आयु वर्गों में समान उम्र के खिलाड़ी ही खेलने चाहिए और जो धोखाधड़ी करते हैं उन्हें सजा देने की जरूरत है.

    गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई उम्र धोखाधड़ी को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी और आगामी घरेलू सत्र में कड़े नियम लागू किये जाएंगे. जो खिलाड़ी खुद सामने आकर गलती नहीं स्वीकार करते हैं उन्हें दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जायेगा. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी गांगुली के विचारों का समर्थन करते हुए कहा है कि जिन खिलाड़ियों ने गलती की है उन्हें सामने आकर अपनी गलती को स्वीकार करना चाहिए जिससे उन्हें कोई सजा नहीं मिलेगी और उनका करियर भी चलता रहेगा.

    भारत के अंडर-19 विश्व कप के स्टार मनजोत कालड़ा उम्र धोखाधड़ी का सबसे ताजा उदहारण है जिन्हें दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने एक साल के लिए प्रतिबंधित किया था. नीतीश राणा दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर संदेह के घेरे में थे और उन्हें सही दस्तावेज जमा कराने के लिए और समय दिया गया था. उत्तर प्रदेश ने शिवम मावी का मामला बीसीसीआई पर छोड़ दिया था जबकि जम्मू-कश्मीर ने रसिख सलाम पर इसी अपराध के लिए दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने नॉर्दर्न लद्दाख इलाके में तैनात किए हैवी टैंक, चीन पर रखी जा रही कड़ी नजर
    Next Article भारी बारिश से पानी में डूबी मुंबई, रेड अलर्ट जारी

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.