Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ज्ञापन के बाद कार्रवाई, निजी विद्यालयों की सूची तैयार
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    ज्ञापन के बाद कार्रवाई, निजी विद्यालयों की सूची तैयार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ज्ञापन के बाद कार्रवाई, निजी विद्यालयों की सूची तैयार
    बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निजी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर दिए गए ज्ञापन के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में तेघड़ा क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों की सूची तैयार की गई है।तैयार सूची में आइकॉन इंटरनेशनल स्कूल, लिटिल रोज पब्लिक स्कूल, अल्फा प्लस स्कूल, जूनियर चैंप्स प्ले स्कूल, होली मिशन एकेडमी, ज्ञान वाटिका स्कूल, लिटिल लर्नर प्ले स्कूल, राजा राम मोहन राय पब्लिक स्कूल, ज्ञान प्रकाश निकेतन, चाणक्य इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, एम.आई.विद्यालय, ज्ञान भारती इंग्लिश स्कूल ,अंबेडकर ज्ञान निकेतन,एक्सिलेंस पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों का नाम शामिल है।सूची में विद्यालयों के नाम के साथ संबंधित संचालक/प्रतिनिधि का नाम, मोबाइल नंबर एवं विद्यालय का पता भी दर्ज किया गया है। ABVP के ज्ञापन के बाद विद्यालयों से संबंधित जानकारी जुटाए जाने को कार्रवाई की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।छात्र नेता गोविंद ने कहा कि जिन निजी विद्यालयों का अभी तक नियमानुसार पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक विद्यालय का संचालन नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालयों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी विद्यालय निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन करते हुए ही संचालित हों। इस पर क्षेत्र के लोगों की नजर बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला संत सम्मेलन आयोजित
    Next Article केपीएल में तारा सुपरकिंग्स, मां उर्मिला बाड़ा और राजू चैंपियन खोदावंदपुर की जीत

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    *बेगूसराय के युवक की पाकिस्तान के लिए जासूसी, NIA और असम पुलिस ने दबोचा – सनसनी*

    अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन

    केपीएल में तारा सुपरकिंग्स, मां उर्मिला बाड़ा और राजू चैंपियन खोदावंदपुर की जीत

    ज्ञापन के बाद कार्रवाई, निजी विद्यालयों की सूची तैयार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.