Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुलभूषण जाधव मामले में इमरान को बड़ा झटका, इस्लामाबाद HC ने दिया ये आदेश
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कुलभूषण जाधव मामले में इमरान को बड़ा झटका, इस्लामाबाद HC ने दिया ये आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने एक बार फिर झटका दिया है. इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तान सरकार को निर्देश जारी किया है कि वो मौत की सजा सुनाए गए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को तीसरी बार कांसुलर ऐक्सेस दिया जाए और कुलभूषण के लिए पाकिस्तान सरकार एक वकील मुहैय्या करवाए जिसके तहत वो अपनी सफाई कोर्ट में पेश कर सके. आपको बता दें कि पाकिस्तान की सरकार के मुताबिक कुलभूषण जाधव एक भारतीय जासूस है जबकि इस मामले में भारत का कहना है कि वो एक पूर्व नौसेना अधिकारी और बिजनेसमैन है जिसका जासूसी जैसे काम से कोई लेना-देना नहीं है.

    आपको बता दें कि सोमवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के जज अतहर मिनल्लाह ने कुलभूषण मामले में सुनवाई करते हुए पाकिस्तान सरकार से अपील की कि वो भारतीय अधिकारियों से संपर्क करे और कुलभूषण जाधव के लिए एक वकील की व्यवस्था करे. इसके पहले भारत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे कुलभूषण जाधव के जीवन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध है. विदेश मंत्रालय ने यह बात ऐसे समय में कही जब इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने इस मामले में समीक्षा याचिका की सुनवाई के लिये दो सदस्यीय पीठ का गठन किया है.

    जाधव की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है भारत

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने आनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, हम भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के जीवन की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध हैं. श्रीवास्तव इस संबंध में संवाददाताओं के सवालों के जवाब दे रहे थे जो इस मामले में पाकिस्तान सरकार द्वारा दायर समीक्षा याचिका की सुनवाई को लेकर इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पीठ गठित करने की खबरों को लेकर था. विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता ने कहा, हम इस मामले में आगे उपचार प्राप्त करने के अधिकार के बारे में अपना रूख् सुरक्षित रखते हैं.

    इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने जाधव के लिए 22 जुलाई को वकील की मांग की थी

    गौरतलब है कि भारत अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के अनुरूप जाधव को बेरोकटोक राजनयिक पहुंच प्रदान करने में विफल रहने को लेकर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करता रहा है. श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मामले में भारत के लिये प्रभावी समाधान प्राप्त करने के सभी रास्ते बंद कर दिये हैं . उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने एकतरफा कदम उठाते हुए 22 जुलाई को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर जाधव के लिये कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त करने की मांग की थी . हालांकि इस संबंध में भारत सरकार समेत मुख्य पक्षों से 20 मई को लागू अध्यादेश के तहत याचिका दायर करने से पहले विचार विमर्श नहीं किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में फिर सामने आये 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 803 लोगों की मौत
    Next Article लेबनान गंभीर आर्थिक संकट में

    Related Posts

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    August 19, 2026

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    August 19, 2026

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.