कदमा में नदी में नहाने के दौरान युवती डूबी
कदमा थाना अंतर्गत रामजन्म नगर रोड नंबर 10 निवासी नाडु दत्ता की 22 वर्षीय पुत्री मौसमी दत्ता की मंगलवार की सुबह नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है दरअसल मौसमी दत्ता मिर्गी के मरीज थी नहाने के क्रम में उसे दौरा पड़ा और वह डूब गई जब तक लोग आसपास नहा रहे उसे देखते और बाहर निकाला जाता तब तक वह मर चुकी थी लड़की के पिता का कहना है कि लोगों ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया क्योंकि घर से नदी घाट की दूरी बहुत अधिक नहीं है फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है

