नई दिल्ली. कांग्रेस के 23 बड़े नेताओं के पार्टी अध्यक्ष को चिट्ठी लिखने के बाद घमासान लगातार जारी है. जिन नेताओं ने पार्टी में बड़े बदलाव की मांग को लेकर अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चि_ी लिखी थी, वो अब भी लगातार जुबानी हमला कर रहे हैं.अब इनमें से एक नेता ने कहा है कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को आगे भी जीत की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. उन्होंने एक बार फिर से कहा कि पार्टी में बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत है.एनडीटीवी से बातचीत करते हुए चि_ी…
Author: Devanand Singh
जेईई- मेन और नीट-यूजी की होनेवाली परीक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन —————————————- मुख्यमंत्री ने कहा- जेईई मेन और नीट को रद्द करने के पक्ष में नहीं है, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित की जानी चाहिए श्री अभिषेक मनु सिंघवी ने दोनों परीक्षाओं को स्थगित करने के सिलसिले में सर्वोच्च न्यायालय में दायर किए गए याचिका में दिए तर्कों से कराया अवगत दोनों परीक्षाओं के आय़ोजन को लेकर केंद्र सरकार दिखा रही हठधर्मिता, राज्य सरकारों की बढ़ेगी चुनौतियां परीक्षा के नाम पर लाखों विद्यार्थियों के…
मेडिका अस्पताल के लॉकडाउन के बाद कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी बकाए वेतन, ग्रेजुएटी और बोनस की कर रहे हैं मांग एक तरफ कोरोना महामारी से पूरा देश परेशान हैं, वही झारखंड के जमशेदपुर जहां स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में अस्पताल पर ताला लगने से अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों पर आफत मंडराने लगी है। वहीं सैकड़ों कर्मचारी दो वक्त की रोटी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जी हां हम बात करते हैं बिस्टुपुर स्थित मेडिका अस्पताल की, जहाँ अस्पताल बंद होने के बाद ग्रेजुएटी, साप्ताहिक छुट्टी, बोनस नेशनल हॉलिडे के बकाये राशि के भुगतान की मांगों को लेकर…
*दिशोम गुरु के स्वास्थ्य होने के लिए यज्ञ हवन* जमशेदपुर में राज्य के स्वास्थ मंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वास्थ होने की कामना को लेकर कांग्रेस कदमा मंडल के द्वारा सोनारी कागलनगर स्थित साई मंदिर में पूजन एवं हवन किया गया। आप को बता दें कि विगत दिनों राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन व उनकी धर्मपत्नी कोरोना पोजेटिव पाए गए थे। जिसके बाद राज्य भर में उनके जल्द स्वास्थ लाभ के लिए दवाओं के साथ साथ दुआओं पर भी जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को सोनारी कागलनगर स्थित…
नीट-जेईई परीक्षाओं को लेकर भाजपा का जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला, चंद बड़े प्राइवेट संस्थानों के इशारों पर कर रहे हैं विरोध – अपनी अकर्मण्यता छुपाने के लिए परीक्षाओं को ढाल न बनाये हेमंत सरकार : भाजपा – राज्य सरकार पहले राज्य की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं और जेपीएससी इंटरव्यू के आयोजन पर रुख स्पष्ट करे : कुणाल झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने देशभर में नीट-जेईई परीक्षओं को टालने को लेकर हो रही वकालत के बीच झामुमो, कांग्रेस सहित झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि चंद बड़े…
बिरसानगर पुलिस के संयुक्त प्रयासों से अपराध और अपराधियों पर कसता शिकंजा बिरसानगर पुलिस ने इलाके के अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. क्षेत्र में अपराधियों की शामत है. क्षेत्र में पनपे सारे अवैध धंधे और कारोबार को बंद करा दिया गया है. बिरसानगर के थानेदार राजेश झा और जे एस आई विवेक कुमार की संयुक्त टीम ने उन्हें तड़ीपार करा दिया है. इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों में अपराध की दो बड़ी घटनाओं के उद्भेदन में पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी भी हासिल की और महज कुछ ही घंटों में मामले का उद्भेदन कर अपराधियों…
पटना। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बड़ा बयान देते हु्ए कहा कि रिया चक्रवती मेरे बेटे को लंबे समय से जहर दे रही थी। जांच एजेंसी को उसे उसके साथियों समेत गिरफ्तार करना चाहिए।सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा है कि रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर दे रही थी, वह मेरे बेटे की हत्यारी है।
नई दिल्ली। जनधन योजना की 6ठी वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह पहल बदलाव लाने वाली रही है और यह गरीबी उन्मूलन के लिए उठाए गए कदमों की नींव साबित हुई है। भारतीय जनता पार्टी के 2014 में सत्ता में आने के बाद यह सरकार की पहली बड़ी योजना थी जिसके तहत करोड़ों लोगों खासकर गरीबों के बैंक खाते खोले गए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि आज के दिन 6 साल पहले प्रधानमंत्री जनधन योजना बिना खाते वालों को बैंकों से जोड़ने के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ शुरू की गई थी। यह पहल…
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को कहा कि देशों को कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों का पता लगाने के लिए लोगों की जांच करनी चाहिए और उन लोगों की भी जांच की जानी चाहिए जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। यह रुख अमेरिका द्वारा अपनी नीति में हाल में किए गए बदलाव के विपरीत है।इससे पहले अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए कहा था कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए ऐसे लोग जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है, उनकी जांच करने की आवश्यकता नहीं है। कोविड-19 के लिए डब्ल्यूएचओ की प्रौद्योगिकी प्रमुख मारिया वान केरखोवे…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। यह मेहमान जनवरी 2021 में आएगा। हालांकि अनुष्का ने अभी ड्यू डेट सार्वजनिक नहीं की है। जब विराट पापा बनेंगे, तब वे भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे में होंगे।स्टार दंपती ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी। विरुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी दी जिसमें अनुष्का का ‘बेबी बंप’ साफ नजर आ रहा है।विराट और अनुष्का ने अपने-अपने सोशल…
