Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विराट और अनुष्का के घर जनवरी 2021 में आएगा नन्हा मेहमान
    Breaking News Headlines सिनेमा

    विराट और अनुष्का के घर जनवरी 2021 में आएगा नन्हा मेहमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। यह मेहमान जनवरी 2021 में आएगा। हालांकि अनुष्का ने अभी ड्यू डेट सार्वजनिक नहीं की है। जब विराट पापा बनेंगे, तब वे भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे में होंगे।स्टार दंपती ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी। विरुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी दी जिसमें अनुष्का का ‘बेबी बंप’ साफ नजर आ रहा है।विराट और अनुष्का ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ही फोटो साझा करते हुए बताया कि अगले साल जनवरी 2021 में वे 2 से 3 होने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘और तब, हम 3 होंगे। नया मेहमान जनवरी 2021 में आ रहा है।’ विराट ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट में विराट ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई।विराट और अनुष्का ने इटली में परिवार वालों और चुनिंदा दोस्तों के बीच दिसंबर 2017 में शादी की थी। विराट कोहली फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के सत्र में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचे हुए हैं, जो 19 सितंबर से शुरू होना है।विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान हैं। वहीं अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर बन रही फिल्म में नजर आएंगी, जो इस साल के अंत तक बड़े पर्दे पर आएगी।
    विराट इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे जहां भारतीय टीम को चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज 7 जनवरी को सिडनी टेस्ट के साथ समाप्त होगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 12 से 17 जनवरी तक खेली जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में एक दिन में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 77,266 नए मामले, 60,177 मरीज ठीक
    Next Article WHO ने कहा, लक्षणविहीन लोगों की भी Covid 19 की जांच जरूरी

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.