नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 77,266 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,500 हो गए। वहीं शुक्रवार तक 25,83,948 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,057 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 61,529 हो गई।मंत्रालय ने बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 76.28 प्रतिशत है और मृत्यु दर गिरकर 1.82 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 60,177 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब 7,42,023 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 21.90 प्रतिशत है।

