Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    ‘अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कल 28 जून , रविवार को अर्पण परिवार का 11वां महा रक्तदान शिविर , बैठक में तैयारियों को लेकर हुई चर्चा ।

    जमशेदपुर : गर्मी के मौसम में रक्तदाताओं की संख्या में कमी आने से ब्लड बैंकों में अक्सर रक्त का संकट उत्पन्न हो जाता है। इसी चुनौती से निपटने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अर्पण परिवार द्वारा 28 जून (रविवार) को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में 11वें महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    शिविर की तैयारियों को लेकर धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदाताओं के पंजीकरण, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों, प्रचार-प्रसार, व्यवस्थाओं तथा अधिकाधिक रक्तदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने इस सेवा अभियान को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

    बैठक में अर्पण परिवार के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि अर्पण परिवार का संकल्प है कि गर्मी के मौसम में शहरवासियों को रक्त की कमी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सभी सदस्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।

    उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 28 जून (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानवता की इस पुनीत सेवा में सहभागी बनें। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।

    इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के हेड संजय चौधरी ने कहा कि गर्मी के दिनों में रक्त की मांग लगातार बनी रहती है, जबकि रक्तदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम हो जाती है। ऐसे समय में अर्पण परिवार जैसे संगठनों द्वारा आयोजित महा रक्तदान शिविर समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अर्पण परिवार के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “अर्पण का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल है।”

    बैठक का संचालन जुगुन पांडे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जीवन सिंहदेव ने प्रस्तुत किया।

    बैठक में अखिलेश पांडे, बंटी सिंह, बिभाष मजूमदार, प्रिंस सिंह, घनश्याम भिरभरिया, सुमन कुमार, रंजीत कुमार, दीपक सिंह, सूरज बाग, कौशिक प्रसाद, संतोष यादव, सरबजीत सिंह टोबी, मनोज मुखी, सागर मुखी, कोला मुखी, सूरज पाल, विवेक कामत, विकास गुप्ता, कमलेश पाठक, देवाशीष झा, कार्तिक जुमानी, मनोज हलदर, विक्की तारवे, मोहन दास, मनु ढोके, रामा राव, राजू कुमार, सूरज साह, भोला दास, काशीनाथ प्रधान, आकाश गोप, आकाश मूर्ति, सौरव रजक सहित अर्पण परिवार के अनेक सदस्यों ने भाग लिया तथा शिविर को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
    Next Article स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.