अजय शास्त्री/ बेगुसराय 19 सितंबर 20 बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा स्टेशन रोड की है।घटना के बाद इलाके में पूरी तरह से सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि 6 की संख्या में अपराधी सोने चांदी की दुकान पर हथियार के बल पर पहुंचे और हथियार दिखाकर सोने चांदी की दुकान से…
Author: Devanand Singh
भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाई “कोल गुरु लाको बोदरा” की 101 वीं जयंती जमशेदपुर, शनिवार। भाजपा सीतारामडेरा मंडल द्वारा वरांग लिपि के रचियता ओत कोल गुरु लाको बोदरा की जयंती मनाई गई। शनिवार को मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना सीतारामडेरा ‘हो समाज’ में स्थित गुरु लाको बोदरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, पवन अग्रवाल, रमेश नाग, अमर शर्मा, अरुण मिश्रा, अशोक पासवान, नंद लाल पातर, राजेश कौंडियोंग समेत मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
धरती पुत्र रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे सच्चे समाजवादी नेता के साथ राजद ने कैसा व्यवहार किया गया, सब ने देखा। नाराज हुए तो पारिवारिक पार्टी के नेता ने कहा कि समुद्र से अगर एक लोटा पानी निकल जाए, तो कुछ नहीं होता। यह उनका अहंकार दिखाता है। सालों तक ईमानदारी से राजनीति करने वाले रघुवंश बाबू को अंतिम समय में राजद से त्याग पत्र देना पड़ा। यह इन परिवार की पार्टी की सच्चाई को दिखाता है। जिसमें कर्मठ व ईमानदार लोगों की कोई कद्र नहीं है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। वे बिहार के…
कहते हैं जिंदा इंसान झूठ बोल सकता है, लेकिन मुर्दे कभी झूठ नहीं बोला करते. इसी भरोसे के साथ एम्स की फोरेंसिक टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच पता लगाने के लिए विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सहारा लिया. जांच की गई. जांच का नतीजा भी उनके सामने है. लेकिन वो नतीजा अगले हफ्ते सबके सामने आएगा. हालांकि एम्स की फोरेंसिक टीम को मालूम है कि सुशांत की मौत का सच क्या है. आपको बताते हैं कि एम्स की टीम ने कैसे इस जांच को अंजाम दिया. 27 दिनों की तफ्तीश के बाद सीबीआई की स्पेशल इनवेस्टिगेटिव…
पटना: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पार्टियों के विचारधारा की लड़ाई सीट की संख्या पर सिमटी दिख रही है. कल तक 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की घोषणा करने वाली लोजपा असल में 36 के आंकड़े पर उलझी हुई है. पार्टी सूत्रों की मानें तो लोक जनशक्ति पार्टी की मांग 42 सीटों की है, लेकिन पार्टी ने कम- से -कम 36 सीट पर अपना खूंटा ठोक दिया है. पार्टी किसी भी सूरत में इससे कम सीटों पर एनडीए के साथ चुनाव लड़ने पर राजी नहीं है. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से 20 स्वेच्छा…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है, लेकिन इस बीच राहत भरी खबर है कि देश में पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमितों से ज्यादा हुई स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या रही. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के कुल 93,337 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 53,0,014 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 95,880 लोग स्वस्थ्य हुये हैं. वहीं…
दुनिया भर में पिछले कई महीनों से कोविड-19 महामारी ने पूरे विश्व को अस्थिर सा कर दिया है इससे दुनिया एक वैश्विक महामंदी के दौर की तरफ बढ़ रही है इसे रोकने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों ही तरह के कदम उठाने होंगे. यह महामारी खासतौर पर भारत के लिए एक सुनहरा मौका भी लेकर आई है. मौजूदा हालात में बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्था का सतत रूपांतरण किए जाने का अवसर है. हालांकि यह काम बहुत पहले ही शुरू करने की जरूरत थी. इसके लिए पर्यावरण के प्रति मित्रवत विकास योजना बनानी होगी, जिसमें अक्षय ऊर्जा को वरीयता दी…
नई दिल्ली. सरकार ने रक्षा क्षेत्र में स्वत: मंजूरी मार्ग से 74 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की मंजूरी दे दी है. विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के इरादे से यह कदम उठाया गया है. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने गुरुवार को जारी एक प्रेस नोट में यह कहा. इसमें कहा गया है कि हालांकि, रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर होने वाली जांच पर निर्भर करेगा और सरकार रक्षा क्षेत्र में ऐसे किसी भी विदेशी निवेश की समीक्षा का अधिकार सुरक्षित रखती है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करता है या कर सकता…
नई दिल्ली. एनआईए ने देश में अलकायदा के बड़े नेटवर्क के पर्दाफाश का दावा किया है. एनआईए ने अलकायदा मॉड्यूल को लेकर केरल और पश्चिम बंगाल में छापेमारी करते हुये 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि अलकायदा को लेकर बिल्कुल नए मामलों में छापेमारी की गई है. ये छापेमारी केरल ने एर्नाकुलम और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में की गई है. एनआईए ने छापेमारी के दौरान केरल के एर्नाकुलम से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि बंगाल के मुर्शिदाबाद से 6 लोगों को पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि कई सुरक्षा…
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अनलॉक 4.0 की गाइडलाइंस में 21 सितंबर से आंशिक तौर पर स्कूल खोलने की छूट दी है. अगर सब-कुछ ठीक रहा तो 21 सितंबर से देश के कुछ राज्यों में स्कूल खुल जाएंगे. शुरुआत में कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स को ही स्कूल आने की परमिशन होगी. उसके लिए भी पेरैंट्स की लिखित अनुमति अनिवार्य है. मध्य प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड जैसे राज्य जहां 21 तारीख से स्कूल खोलने की तैयारी में हैं लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात में फिलहाल स्कूल बंद ही रहेंगे. केंद्र सरकार…
