कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पालतू कुत्ते की मौत को लेकर दो समुदाय में जमकर खूनी संघर्ष हो गया. लाठी डंडों से लैस एक समुदाय के दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया. जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. दरअसल, कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में आने वाले नौहा गांव में एक पक्ष ने दूसरे पर कुत्ते को मारने का आरोप लगाया, जिसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, इसमें…
Author: Devanand Singh
कौशांबी (यूपी). उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई गंगा घाट में गंगा स्नान करने पहुंची पांच किशोरियां और एक किशोर अचानक डूबने लगे. हादसे में तीन किशोरियों की मौत हो गइर्, जबकि दो किशोरी और एक किशोर को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. घटना रविवार सुबह 9 बजे की है. हादसे की सूचना पर एसडीएम सीओ समेत पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे. इस बीच स्थानीय विधायक संजय कुमार गुप्ता ने मृतक लड़कियों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. कुरई गांव की रहने वाली पूजा अपने सहेली वंदना, रीना आशा,…
कृषि बिल: कांग्रेस ने कहा- संसदीय लोकतंत्र में आज काला दिन, अपने हक के लिए किसान सड़कों पर कांग्रेस ने राज्यसभा में कृषि संबंधी विधेयक पारित होने पर कहा कि आज का दिन संसदीय लोकतंत्र के में काला दिन है. कांग्रेस ने कहा कि विधेयक पारित करने के लिए सरकार ने जल्दी दिखाई है. नई दिल्ली. संसद में कृषि विधेयक पास होने के बाद कांग्रेस ने आज के दिन भारत के संसदीय लोकतंत्र में काला दिन करार दिया. कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस तरह से किसान विरोधी कानून (Anti-Farmer…
कृषि सुधार बिल पारित होने के बाद उप सभापति हरिवंश पर सत्ता विपक्ष आमने सामने विपक्ष के जोरदार हंगामें के बीच कृषि सुधार से संबंधित दो बिल राज्यसभा में ध्वनि मत से पारित हो गए. नाराज़ विपक्षी दल बिल के पारित होने के बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव ले आए. उपसभापति पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बिल पर चर्चा के दौरान उनके रवैये ने लोकतांत्रिक परंपराओं और प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचाया है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने कहा, “राज्यसभा के उप सभापति को लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके…
कृषि विधेयक पर बोले मोदी: दशकों तक राज करने वाले भ्रम फैला रहे हैं किसान विधेयक को लेकर हो रहे विरोधों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की स्थिति स्पष्ठ करते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियां विधेयक को लेकर दुष्प्रचार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी का फ़ायदा नहीं मिलने की बात ग़लत है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार की कई परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जो लोग दशकों तक देश में शासन करते रहें हैं, सत्ता में रहे हैं, देश पर राज किया है, वो लोग किसानों को भ्रमित कर रहे…
विनय सिंह को टिकट देने की कार्यकर्ताओं ने की मांग बेगूसराय से निशांत भारद्वाज भगवानपुर (बेगूसराय) रविवार को लोजपा का विधानसभा स्तरीय एक बैठक प्रखंड कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल पासवान की अध्यक्षता में हुई। जिसमे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विचारोपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर बछबाड़ा विधान सभा की सीट लोजपा की झोली में जाती है तो 20 वर्षों से पार्टी की सेवा करने वाले विनय सिंह को टिकट मिलना चाहिए। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पशुपति कुमार पारस प्रिंस राज सूरज भान सिंह से मांग करते हुए लोजपा पंचायती प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष चन्दन शर्मा…
विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार बेगूसराय से निशांत भारद्वाज भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग गांव से 100 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार को देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर अकहा विशनपुर गांव निवासी बोड़न पासवान को उसके भुस्कार से 90 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमें 750 एमएल का 60 बोतल इम्पेरियल ब्लू कंपनी व 375 एमएल का 30 बोतल आर एस कंपनी का विदेशी शराब पाया गया। वहीं हरिचक चौक से रामनारायण महतों के…
दरभंगा :बेनीपुर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवराम के प्राथमिकी उप स्वास्थ्य केंद्र कई वर्षों से बंद पड़ा है भवन भी जर्जर हो चुका है लेकिन अब स्थानीय प्रशासन से लेकर गांव के प्रतिनिधि तक आज तक इस हॉस्पिटल को लेकर आवाज नहीं उठाएं है। इस संदर्भ में गांव के ही युवा और मिथिला सेना के प्रखंड उपाध्यक्ष विवेक राय ने बताया हमारे गांव की अस्पताल को चुनावी घोषणा करके और नेता द्वारा चुनाव में मतदाता को अस्पताल के नाम पर बरगला का वोट ले लिया जाता है परंतु चुनाब जितने के बाद अस्पताल की कोई चर्चा तक नहीं किया…
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता इशिता डे को जमशेदपुर रोटरी क्लब ने किया सम्मानित रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने रविवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षिका इशिता डे को सम्मानित किया। बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इशिता डे सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष डीएन जेना, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान तनेजा व पूर्व अध्यक्ष शरद चंद्रन उपस्थित थे। मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि शिक्षिका इशिता डे ने जमशेदपुर समेत पूरे राज्य का नाम रौशन किया है, हम सबको उन पर गर्व है। आज की…
सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 70 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता ■ पीएम मोदी शुचिता की राजनीति के प्रतीक, सकारात्मक विचार के साथ देशवासियों को सदैव प्रेरित किया: कुणाल षाड़ंगी। जमशेदपुर, रविवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘सेवा सप्ताह’ के तहत गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, गौ-सेवा समेत जनहित के कई सेवा कार्यों को पूर्ण किया गया। रविवार को इसी कड़ी में ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम के अंतिम दिन साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
