Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता इशिता डे को जमशेदपुर रोटरी क्लब ने किया सम्मानित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड शिक्षा साहित्य

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता इशिता डे को जमशेदपुर रोटरी क्लब ने किया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता इशिता डे को जमशेदपुर रोटरी क्लब ने किया सम्मानित

    रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने रविवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षिका इशिता डे को सम्मानित किया। बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इशिता डे सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष डीएन जेना, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान तनेजा व पूर्व अध्यक्ष शरद चंद्रन उपस्थित थे। मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि शिक्षिका इशिता डे ने जमशेदपुर समेत पूरे राज्य का नाम रौशन किया है, हम सबको उन पर गर्व है। आज की पीढ़ी के शिक्षकों को इस पुरस्कार से प्रेरणा मिलेगी। किसी भी समाज का सुखद भविष्य उसके शिक्षकों की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। श्री डी एन जेना ने इशिता डे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी और कहा कि पूरा रोटरी परिवार उनके इस उपलब्धि की प्रशंसा करता है। जमशेदपुर के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए इशिता डे प्रेरणा पात्र हैं। ज्ञान तनेजा ने इस मौक़े पर शिक्षिका इशिता को पुस्तकें भेंट की। इस वर्ष कोविड संकट के कारण ये पुरस्कार दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में न होकर ज़िला मुख्यालयों में ही आयोजित हुए। झारखंड से तीन शिक्षकों को यह पुरस्कार मिला। जमशेदपुर की इशिता डे, सिमडेगा के स्मिथ कुमार सोनी व बोकारो की निरुपमा कुमारी को इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार। इशिता डे एग्रीको स्थित तारापोर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 70 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता
    Next Article चुनाव में मतदाता को अस्पताल के नाम पर बरगलाते हैं नेता: विवेक राय

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.