Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 70 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 70 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 70 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता

    ■ पीएम मोदी शुचिता की राजनीति के प्रतीक, सकारात्मक विचार के साथ देशवासियों को सदैव प्रेरित किया: कुणाल षाड़ंगी।

    जमशेदपुर, रविवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘सेवा सप्ताह’ के तहत गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, गौ-सेवा समेत जनहित के कई सेवा कार्यों को पूर्ण किया गया। रविवार को इसी कड़ी में ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम के अंतिम दिन साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को दर्शाती एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर वर्तमान स्थिति को दर्शाती हुई प्रदर्शनी में अलग-अलग चित्र के जरिए उनके संघर्षों और उपलब्धियों को दिखाया गया। प्रदर्शनी में उनके राजनितिक सफर के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल एवं पिछले छह वर्षों में प्रधानमंत्री के रूप में किये गए सेवा व प्रमुख उपलब्धियों का सचित्र वर्णन किया गया है।
    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन अभावों एवं संघर्षों में बिता। उनकी मानव सेवा करने के संकल्प ने उन्हें इतना मजबूत बना दिया कि आज वे देश की सभी बड़ी चुनौतियों का सामना कर उनका शालीनता से समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ियों को उनके जीवन से सिख लेने की आवश्यकता है कि अभाव किसी व्यक्ति के दृढ़ निश्चय को कमजोर नहीं कर सकता। श्री षाड़ंगी ने पीएम मोदी को शुचिता की राजनीति का प्रतीक बताया।

    वहीं, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन, युवावस्था और राजनीतिक जीवन की छोटी से झलकियों को दर्शाया गया है। नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। गुजरात से लेकर दिल्ली तक के लंबे राजनीतिक सफर में पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस पारदर्शिता व सकारात्मकता के साथ काम किया है। उनपर विपक्ष एक भी आरोप नहीं लगा सकी है। कहा कि इस प्रदर्शनी से भाजपा कार्यकर्ता समेत अमजनों को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने किया।

    इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, रीता मिश्रा, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, भरत सिंह, कल्याणी शरण, गुरुदेव सिंह राजा, मिथिलेश सिंह यादव, पवन अग्रवाल, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, मनोज राम, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, मनी मोहन्ती, जटा शंकर पांडेय, राम सिंह मुंडा, विमल जालान, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड लैंड म्यूटेशन बिल पर भाजपा ने जताया आक्रोश, जलाई बिल की प्रतियाँ
    Next Article राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता इशिता डे को जमशेदपुर रोटरी क्लब ने किया सम्मानित

    Related Posts

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    June 13, 2026

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    June 13, 2026

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

    कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर

    जमशेदपुर में चापड़ का आतंक: बढ़ती हिंसा पर चिंता

    इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.