Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल पर भाजपा ने जताया आक्रोश, जलाई बिल की प्रतियाँ
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल पर भाजपा ने जताया आक्रोश, जलाई बिल की प्रतियाँ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल पर भाजपा ने जताया आक्रोश, जलाई बिल की प्रतियाँ

    ■ जनविरोधी है लैंड म्यूटेशन बिल, आम आदमी के अधिकार समाप्त करना चाह रही हेमंत सरकार: गुंजन यादव

    जमशेदपुर, रविवार। झारखंड सरकार द्वारा ‘लैंड म्यूटेशन बिल 20′ को कैबिनेट से मंजूरी के पश्चात पारित करवाने की दिशा में प्रयासरत झारखंड सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए भाजपा महानगर ने कड़ा विरोध किया है। रविवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रस्तावित बिल की प्रतियाँ जलाकर विरोध प्रकट किया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट ने पिछले दिनों ‘झारखंड लैंड म्यूटेशन एक्ट-2020’ के लिए तैयार बिल को मंजूरी दी है। बताया कि बिल में कहा गया है कि राज्य में अब अंचल अधिकारी (सीओ) समेत राजस्व से जुड़े अन्य किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। किसी गलती के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकेगा। झारखंड सरकार का ऐसा निर्णय गरीबों रैयतों के अधिकारों का हनन करेगा, पूरे महकमे में भ्रष्टाचार बढ़ेगा। कहा कि तैयार किया गया झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल राज्य के आदिवासियों एवं मूलवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने की राज्य सरकार की साजिश है।

    इस दौरान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, कल्याणी शरण, राजेश कु शुक्ला, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, कौस्तुव राय, पप्पू पोद्दार, प्रेम झा, मणि मोहन्ती, विनोद सिंह, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, विनोद राय, संजय सिंह, संदीप शर्मा, हन्नु जैन, ध्रुव मिश्रा, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, अभिमन्यु सिंह चौहान, प्रकाश जोशी समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजेश शुक्ल ने भाजपा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन
    Next Article सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा ने लगाई पीएम मोदी के 70 सालों के सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.