प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है, जिससे देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। रक्षा उपकरण हो या मेडिकल उपकरण, कृषि उपकरण से लेकर अन्य सभी सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष योजना पेश की गई है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आत्मनिर्भर भारत में बनाने में बिहार का योगदान सबसे अहम रहेगा। जब तक बिहार आत्मनिर्भर नहीं बनेगा, देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहीं। वे बिहार के मोतिहारी व गोपालगंज जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।…
Author: Devanand Singh
ग्राहकों से सीधे मुंह बात तक नहीं करना चाहते बैंक कर्मी शायद पति से रोज झगड़ा करके आती है शाखा प्रबंधक: कामिनी बछवाड़ा, बेगूसराय:- युको बैंक बछवाड़ा के शाखा प्रबंधक द्वारा मनमानेपन व ग्राहकों से दुर्व्यवहार को लेकर आखिरकार एक महिला आवाज़ उठाने पर मजबुर होना पड़ गया। बताते चलें कि आए दिन युको बैंक बछवाड़ा के शाखा प्रबंधक सरिता कुमारी के द्वारा किसी न किसी ग्राहक के साथ उटपटांग वाक्या घटित होने की सुचना मिलती हीं रहती है। इन्हीं घटनाओं से उबकर शिकार हुई महिला मरांची निवासी कामनी कुमारी नें शाखा प्रबंधक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीड़ित…
आंगनवाड़ी सेविकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय के सामने दिया महाधरना बेगूसराय से निशांत भारद्वाज की रिपोर्ट भगवानपुर(बेगूसराय) बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड सचिव चमन आरा ने किया। उक्त धरना आयोजन से पूर्व सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त की। जिसमें जिला महा सचिव सह राज्य सचिव संगीता झा ने बताया कि राज्य की बैठक से लौटने के क्रम में शहीद हुए सेविका प्रमिला देवी के बताए गए रास्ते पर चलकर ही उनके प्रति हम लोगों…
बिहार चुनाव सर पर है और जनप्रतिनिधि जनता से कटे हुए हैं ऐसा ही एक मामला दरभंगा जिले में प्रकाश में आया है बेनीपुर प्रखंड साझुआर पंचायत की वार्ड संख्या-7 का यह दृश्य विगत 1 महीनों से यहाँ के जनप्रतिनिधि का मुँह चिढ़ा रही है! फिर भी आज तक यह दृश्य अपने ओर किसी का ध्यान नहीं खींच पा रही है! बता दू की यह वही एक मात्र सड़क है जो सझुआर को सभागाछी जैसे ऎतिहाशिक स्थल से जोड़ती है! सझुआर पंचायत के निवासी आशीष कुमार ने बताया यहां पर महीनों से पानी लगा हुआ है उससे लोगो को आने…
बेगूसराय में उधार नहीं देने पर बेख़ौफ अपराधियों ने दो को किया छलनी बेगूसराय में एक बार फिर बेख़ौफ अपराधियों ने उधार नहीं देने पर डबल मर्डर की घटना को दिया अंजाम।घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक की है। मृतक व्यक्ति की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी सहदेव सिंह का पुत्र पान दुकानदार विकास उर्फ मुंशी एवम दूसरे लड़के की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह निवासी रामाशीष महतो के 21 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि चार लड़के रोजाना दुकान पर आकर उधार गुटखा सिगरेट…
भाजपा नेता अभय सिंह ने विधायक सरयू राय से पूछे सवाल, जनता के मुद्दे पर विधायक जी कर रहे किनारा, ख़ास लोगों के बन रहे पैरवीकार जमशेदपुर शुक्रवार। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह वरीय नेता अभय सिंह ने विधायक सरयू राय से जनहित के कई मुद्दे पर सवाल किया है। शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अभय सिंह ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक से सीधे सवाल कर जवाब मांगा है। उन्होंने विधायक सरयू राय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निम्नलिखित सवाल के जवाब…
दलित साथ धोखाधड़ी कर उप मुखिया कर रहा शौचालय निर्माण..रोकने पर मुकदमें में फंसाने का दिया धमकी अजय शास्त्री बेगूसराय छौराही प्रखंड क्षेत्र के ऐजिनी पंचायत अंतर्गत गंगा गांव निवासी शांति राम के भूमि में पंचायत के उप मुखिया के द्वारा ठगी कर बास् के भूमि में अवैध ढंग से धोखा देकर सार्वजनिक शौचालय बनाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त दलित ने आवेदन देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी छौराही को पंचायत के उप मुखिया सह वार्ड 5 के वार्ड सदस्य मधु कांत दास मेरे भूमि में अवैध ढंग से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया। मैंने…
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ अजय शास्त्रीय सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ बेगूसराय के चेरिया बरियापुर हर साल बहुत सारे पांच साल तक के बच्चे डायरिया की वजह से दम तोड़ रहे हैं। ओआरएस का घोल व जिंक की गोलियां डायरिया ग्रस्त बच्चों को लिए संजीवनी का काम करती हैं। ये बातें चिकित्सा प्रभारी डॉ पृथ्वीराज ने आज से शरू हो रहे सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के शुभारंभ पर कही। पखवाड़े का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। प्रखंड स्वास्थ प्रबन्धक सत्यदर्शी प्रसाद, बीसीएम रानी कुमारी, पिरामल फाउंडेशन के दीपक मिश्रा केयर के राजीव कुमार, यूनिसेफ के…
ओआरएस का घोल व जिंक की गोलियां डायरिया ग्रस्त बच्चों को लिए संजीवनी का काम करती हैं – डॉ रामकृष्ण बछवाड़ा (बेगूसराय) : हर साल बहुत सारे पांच साल तक के बच्चे डायरिया की वजह से दम तोड़ रहे हैं। ओआरएस का घोल व जिंक की गोलियां डायरिया ग्रस्त बच्चों को लिए संजीवनी का काम करती हैं। ये बातें चिकित्सा प्रभारी डॉ रामकृष्ण ने आज से शरू हो रहे सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के शुभारंभ पर कही। पखवाड़े का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।बीसीएम शारदा कुमारी, पिरामल फाउंडेशन के शिवेन्द्र कुमार , यूनिसेफ के उदय कुमार भी उनके…
मुझे और मेरे कार्यकर्ता को राजनीति के तहत फसाया गया – शिवप्रकास गरीबदास बछवाड़ा ( बेगूसराय ) बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं बछवाड़ा विधानसभा के विधायक स्व. रामदेव बाबू के पुत्र शिवप्रकाश गरीबदास ने अपने पिताजी श्राद्धकर्म के बाद उनके ऊपर करवाए गए मुकदमें को लेकर सवाल उठाते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। शिवप्रकाश गरीबदास ने कहा मैं आप सबके प्रिय नेता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री,पूर्व सांसद सह बछवाड़ा विधायक स्व बाबू रामदेव राय जी जिन्होंने हमेशा आप लोगों के सुख-दुख में साथ दिया और अपना पूरा जीवन बछवाड़ा के लिए समर्पित किया उनके निधन…
