Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है, जिससे देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार बेगूसराय राजनीति

    प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है, जिससे देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है, जिससे देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। रक्षा उपकरण हो या मेडिकल उपकरण, कृषि उपकरण से लेकर अन्य सभी सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष योजना पेश की गई है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आत्मनिर्भर भारत में बनाने में बिहार का योगदान सबसे अहम रहेगा। जब तक बिहार आत्मनिर्भर नहीं बनेगा, देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहीं। वे बिहार के मोतिहारी व गोपालगंज जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से बिहार में कई विकास और गरीब कल्याण कार्य शुरू हुए हैं। फिर से सरकार आने पर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा, लेकिन यदि सरकार बदल गई तो इन योजनाओं पर ग्रहण लगने निश्चित है। जैसा कि झारखंड में हुआ है। वहां कांग्रेस-राजद और झामुमो की सरकार ने गरीब उन्मुखी योजनाओं को बंद कर उनका हक छीन लिया है। इसलिए मेरी अपील है कि बिहार में के विकास के लिए फिर से एनडीए को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारतीय जनता पार्टी वादे के पूरे करने के कार्य किए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या तीन तलाक जैसी कुरीतियों को समाप्त करना हो, राम मंदिर का निर्माण हो या देश के विकास का मामला सभी क्षेत्रों में वह अपने किए वादे के अनुसार कार्य कर रहे हैं। बिहार से उनका विशेष लगाव रहा है। आज ही उन्होंने कोसी नदी पर वर्षों से लटके ब्रिज का उद्घाटन किया है। इसके अलावा अभी हाल के दिनों में कई सौगातें बिहार को दी है। श्री रघुवर दास ने कहा कि बिहार के युवाओं में काफी संभावनाएं हैं। देश दुनिया में बिहार की युवाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है। 15 साल पहले तक बिहार की पहचान जंगलराज रूप में होती थी, जो अब बदल कर फिर से गौरव की भूमि के रूप में होने लगी है। इस गौरव को हमें बरकरार रखना है। कार्यक्रम में बिहार के कला संस्कृति व युवा विकास विभाग के मंत्री श्री प्रमोद कुमार, बैकुंठपुर के विधायक श्री मिथिलेश तिवारी समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
    इससे पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत उन्होंने दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने को लेकर भारतीय जनता मोर्चा के मंडल संयोजकों की बैठक आयोजित की गई
    Next Article भाजपा ने एसपी से की पूर्वी के विधायक के प्रतिनिधि की शिकायत, कहा महिला के साथ दुर्व्यवहार व अश्लीलता निंदनीय

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.