Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुझे और मेरे कार्यकर्ता को राजनीति के तहत फसाया गया – शिवप्रकास गरीबदास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय राजनीति

    मुझे और मेरे कार्यकर्ता को राजनीति के तहत फसाया गया – शिवप्रकास गरीबदास

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुझे और मेरे कार्यकर्ता को राजनीति के तहत फसाया गया – शिवप्रकास गरीबदास

    बछवाड़ा ( बेगूसराय ) बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं बछवाड़ा विधानसभा के विधायक स्व. रामदेव बाबू के पुत्र शिवप्रकाश गरीबदास ने अपने पिताजी श्राद्धकर्म के बाद उनके ऊपर करवाए गए मुकदमें को लेकर सवाल उठाते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। शिवप्रकाश गरीबदास ने कहा मैं आप सबके प्रिय नेता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री,पूर्व सांसद सह बछवाड़ा विधायक स्व बाबू रामदेव राय जी जिन्होंने हमेशा आप लोगों के सुख-दुख में साथ दिया और अपना पूरा जीवन बछवाड़ा के लिए समर्पित किया उनके निधन के बाद आज मुझ पर राजनीतिक साजिश के तहत सिर्फ इसलिए मुकदमा कांड संख्या 209/20 दायर करवाया गया है क्योंकि मैंने अपने बाबूजी का श्राद्ध कर्म किया, पुत्र होने के कर्तव्यों का निर्वहन किया एवं सनातन धर्म के रीति-रिवाजों का पालन किया। इस दुख के दौरान जिन लोगो ने मेरा साथ दिया और मेरे परिवार का मदद किया उनमें से 200 लोगो पर भी मुकदमा दायर करवाया है।
    मैं इस मुकदमे से डरने वाला नही हूँ, मैं आपके प्रिय नेता और अपने बाबूजी के सम्मान और अपने रीति रिवाजों के लिए जेल जाने को भी तैयार हूँ और आप सभी के सुख-दुख में शामिल होते हुए हर प्रकार के संघर्ष के लिए तैयार हूँ। क्योंकि बाबूजी ने मुझे हमेशा सिखाया है कि अपनों के लिए किसी भी प्रकार की संघर्ष से पीछे नही हटना।
    मैं प्रशासन से मांग करता हूँ कि मुकदमा करना है और जेल में डालना है तो मुझे डालिए, बाबूजी के समर्थकों, कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों को परेशान मत कीजिये।
    मेरे बाबूजी ने लगातार 50 सालों तक जनता की सेवा की है, वह सदैव जनता के साथ खड़े रहे, हर परिस्थिति में उन्होंने जनता के हक की लड़ाई लड़ी। अन्य नेताओं के तरह उन्होंने कभी भी अपने नाम से निजी संपत्ति अर्जित करने का ना तो कोई प्रयास किया और राजनीति में रहने के दौरान उन्होंने कभी भी कोई संपत्ति अर्जित नही की। वो सैदव जनता के सुख-दुख में साथी बने।
    मैं इस मुकदमे से डरने वाला नहीं हूं लेकिन मैं कुछ सवाल पूछना चाहूंगा कि क्या एक पुत्र को सनातन धर्म के अनुसार अपने पिता का श्राद्धकर्म करने का हक नहीं है ? आखिर मेरा दोष क्या है, मेरे बाबूजी सदैव सादगी से अपना जीवन जीते थे, जनता के साथ हमेशा उनका अपनापन वाला रिश्ता था क्या इसलिए मुझ पर मुकदमा दायर किया गया है ? क्या मेरा दोष यह कि मैं उस रामदेव राय का पुत्र हूं जिन्हें जनता बेशुमार प्यार करती थी और सदैव अपना समर्थन देती थी । मेरे बाबूजी ने सदैव ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता का पालन किया क्या इसलिए इस तरह प्रकार से मुझे परेशान किया जा रहा है ।वह जनता के सुख-दुख के साथी थे इसलिए जनता भी उनके साथ सदैव खड़ी रहती थी क्या इसलिए मुझ पर इस प्रकार से मुकदमा दायर किया गया ? क्योंकि वह जनता के नेता थे इसलिए जनता सदैव उन्हें अपना नेता चुनती थी क्या इसलिए आज उनके निधन के बाद इस तरह की हरकत की जा रही है ?
    न्यायालय का सम्मान करते हुए आज मैंने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया. जिसके उपरांत माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मामले को संज्ञान में लेते हुए मुझे जमानत दिया हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleढाई वर्षों में एक इंच भी नहीं हुआ सड़क निर्माण आक्रोशित ग्रामीणों नें निर्माण एजेंसी व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
    Next Article ओआरएस का घोल व जिंक की गोलियां डायरिया ग्रस्त बच्चों को लिए संजीवनी का काम करती हैं – डॉ रामकृष्ण

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.