नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश के किसानों की इज्जत नहीं करते और बार-बार बातचीत करके सिर्फ किसानों को थकाना चाहते हैं. उन्होंने यह दावा भी किया कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री जरूर हैं, लेकिन उनका रिमोट कंट्रोल कुछ पूंजीपतियों के पास है. राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर, पंजाब से पार्टी के उन सांसदों के साथ एकजुटता प्रकट की जो पिछले करीब 40 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. केंद्र सरकार और किसानों के बीच नए कृषि कानूनों को लेकर शुक्रवार को हुई वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही. दोनों पक्षों के बीच यह नौवें दौर की वार्ता थी. अब बातचीत की अगली तारीख 19 नवंबर रखी गई है. आपको बता दें कि किसानों और सरकार के बीच लंच ब्रेक के बाद शुक्रवार दोपहर दोबारा शुरू हुई बैठक में एमएसपी के मसले पर वार्ता हुई. तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के साथ किसान संगठनों की नौवें दौर की वार्ता दिल्ली के विज्ञान भवन में लंच ब्रेक के बाद दोबारा हुई. इस वार्ता में हिस्सा लेने…
मुंबई. रेप के आरोप का सामना करने रहे महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को पार्टी प्रमुख की ओर से राहत मिल गई है. मुंडे पर लगे आरोपों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि पहले इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए. शरद पवार ने कहा कि कल जब मैंने धनंजय मुंडे के मुद्दे पर टिप्पणी की थी तो मैंने कहा था कि यह मुद्दा गंभीर था, लेकिन तब कुछ भी तथ्य पब्लिक नहीं हुए थे. उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि अलग-अलग राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने…
नई दिल्ली. सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 4जी सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी है. आत्मनिर्भर भारत के तहत बीएसएनएल उपकरण लगाने के लिए घरेलू कंपनियों को तरजीह देगी. बीएसएनएल जल्दी 4 जी सेवाओं की शुरुआत करेगी. और 4त्र उपकरण लगाने के लिए कंपनी ने टेंडर जारी किया है. बीएसएनएल ने 57,000 साइट लगाने के लिए टेंडर जारी किया है. टेंडर की कुल कीमत 7,500 करोड़ है. टेंडर में घरेलू कंपनियां ही भाग ले सकें इसके लिए कंपनी ने कड़ी शर्ते रखी हैं. टेंडर में हिस्सा लेने वाली कंपनी का पिछले 3 साल का टर्नओवर 2500…
नई दिल्ली. सेना दिवस पर पहली बार सेना ने ड्रोन अटैक का नजारा पेश किया. इस ड्रोन अटैक में दिखाया गया कि कैसे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के ये ड्रोन दुश्मनों पर सटीक निशाना लगा सकते हैं. ड्रोन स्वॉर्मिंग तकनीक से आगे भविष्य में होने वाले युद्ध में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिलेगा. सेना दिवस के मौके पर कई ड्रोन ने मिलकर दुश्मन के टैंक, आतंकी कैंप, हैलीपैड, फ्यूल स्टेशन सहित कई जगहों को निशान बनाने का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में 75 ड्रोन शामिल थे. इस कार्यक्रम में दिखाया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए यह…
जकार्ता. दक्षिणी पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर आधी रात के बाद आये तेज भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. भूकंप के बाद हुए भूस्खलन की वजह से हजारों लोगों को रात के अंधेरे में अपना घर छोडऩा पड़ा. भूकंप और भूस्खलन की इस घटना में कम से कम 600 लोग घायल हुए हैं. माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ बढ़ सकता है. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई…
कोलकाता. करीब 17 हजार करोड़ रुपये के रोज वैली चिटफंड घोटाला के मुख्य आरोपी और कंपनी के निदेशक गौतम कुंडू की पत्नी शुभ्रा कुंडू को CBI ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. शुभ्रा को दक्षिण कोलकाता के साउथ सिंथी इलाके में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. शनिवार को शुभ्रा कुंडू को ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कोर्ट में पेश किया जायेगा. CBI सूत्रों के मुताबिक चिटफंड घोटाला में गौतम कुंडू के साथ कंपनी के निदेशक मंडली के सदस्यों में शुभ्रा कुंडू का भी नाम था. कंपनी की तरफ से होने वाली हर आर्थिक लेन-देन की उन्हें भी पूरी…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 16जनवरी दिन शनिवार2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : देश में महा अभियान टीकाकरण का पीएम करेंगे शुरुआत* ********************* ✍️ पहले दिन तीन लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा टीका ✍️राम मंदिरः निर्माण को केंद्र ने 1 रुपए, तो Shivsena ने 1 करोड़ का दिया चंदा; राष्ट्रपति ने दिया पहला दान ✍️किसान संगठनों से सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बात लेकिन निर्णायक दौर में नहीं पहुंची वार्ता: तोमर ✍️राहुल ने केंद्र पर…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 16 जनवरी को देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री इस दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों के कुछ स्वास्थ्यकर्मियों के साथ संवाद भी कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर प्रधानमंत्री को-विन (कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) एप भी लांच कर सकते हैं. को-विन भारत सरकार द्वारा विकसित कोविड-19 टीकाकरण वितरण कार्यक्रम का डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए देश भर में टीकाकरण वितरण कार्यक्रम की निगरानी की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा,…
कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में 41 विधायक ऐसे हैं, जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं और अगर उन सभी को भाजपा में शामिल में कर लें तो वहां की ममता बनर्जी की सरकार गिर जाएगी. यह बयान उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में मकर संक्रांति के मौके पर कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान दिया. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरे पास 41 विधायकों की सूची हैं, वे बीजेपी में आना चाहते हैं. मैं उन्हें बीजेपी में शामिल करूं तो बंगाल में सरकार गिर जाएगी. हम देख…
