चमकता आईना सिर्फ अखबार ही नहीं, पत्रकारिता की पाठशाला भी है: अर्जुन मुंडा मांगकर नहीं, खरीदकर पढ़ें अखबार: रघुवर दास चमकता आईना के 24वें स्थापना दिवस समारोह में जुटे समाज के दिग्गज, न्यूज वेबसाइट का हुआ लोकार्पण जमशेदपुर, 14 जनवरी (रिपोर्टर): भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि चमकता आईना सिर्फ अखबार नहीं है, यह पत्रकारिता की पाठशाला(लर्निंग स्कूल) भी है. चमकता आईना का मतलब समाज का सही प्रतिबिम्ब प्रस्तुत करने वाला अखबार है. यह अखबार अपने संस्थापक संपादक स्व. ब्रह्मदेश सिंह शर्मा द्वारा स्थापित निर्भीक पत्रकारिता के मानदंडों को आत्मसात करते हुए…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 50 दिन होने वाले हैं. सरकार के साथ कई दौर की बातचीत और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बावजूद किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर डटे हुए हैं. जहां एक तरफ बुधवार को किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जला कर लोहड़ी मनाई. वहीं नेताओं ने आंदोलन को तेज करने को लेकर रणनीति बनाई. इन सब के बीच 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी के त्योहार इस…
नई दिल्ली. सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने बुधवार 13 जनवरी को वायुसेना में 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों की एंट्री का रास्ता साफ कर दिया. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा बनाए गए इन विमानों के लिए 48 हजार करोड़ रुपए की डील की गई है. ये भारत की अब तक की सबसे बड़ी स्वदेशी रक्षा खरीद है. मार्च 2020 में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने 83 अडवांस्ड मार्क 1ए वर्जन तेजस विमान की खरीदारी की बात पर मुहर लगाई थी. अब पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीएस ने इस डील को फाइनल कर दिया है. रक्षा मंत्री ने ट्वीट…
वॉशिंगटन. अमरीकी संसद कैपिटॉल हिल में अपने समर्थकों को हिंसक हमले के लिए उकसाने के आरोपों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढऩे लगी है. जहां एक और अमरीकी सीनेट में डेमोक्रिटिक पार्टी ने महाभियोग को लेकर प्रस्ताव पेश किया है, वहीं दूसरी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब ने ट्रंप को करारा झटका देते हुए उनके चैनल पर प्रतिबंध लगा दिया है और उनके नए वीडियो को हटाते हुए उन्हें हिंसा भड़काकर कंपनी की नीतियों के उल्लंघन के लिए चेतावनी जारी किया है. इससे पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम…
जम्मू. जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की टनल वाली साजिश एक बार फिर नाकाम हो गई है. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान के बनाए एक और सुरंग का सीमा सुरक्षा बल ने पता लगाया है. पाकिस्तान ने कठुआ के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ कराने के इरादे से सुरंग का निर्माण किया था, जिसका बुधवार को भांडाफोड़ हो गया. सुरंग मिलने के बाद बीएसएफ जवानों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया है. बीएसएफ के जवान रोजाना की तरह जब बुधवार को हीरानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त लगा रहे…
बेंगलुरू. कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को 7 नए विधायकों के शपथ लेने के साथ पूरा हो गया. इन विधायकों में एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगेश्वर, अंगारा एस ने मंत्री पद की शपथ ली. बता दें कि कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में सात की जगह खाली थी. अब 7 नए विधायकों के शपथ लेने के बाद खाली जगहों की पूर्ति कर ली गई है. येदियुरप्पा ने की थी शाह से मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बीते दिनों येदियुरप्पा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्डे पर सैकड़ों लोगों की जान बाल-बाल बची है. यहां हवाई अड्डे पर भीषण हादसा होते होते बच गया. बुधवार को 233 यात्रियों से भरा इंडिगो एयरलाइन्स का विमान एयरपोर्ट पर ही जमी बर्फ से टकरा गया. जिससे विमान पूरी तरह से हिल गया और अंदर बैठे लोग घबरा गए. इस हादसे से श्रीनगर एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई, लेकिन इस हादसे में किसी यात्री को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ. बर्फबारी से बंद सड़क और एयरपोर्ट कश्मीर के अधिकतर इलाकों में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है. जिसकी वजह से पूरी…
जालौन. उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक रिटायर्ड लेखपाल ने 36 बच्चों के साथ दरिंदगी की. आरोपी सालों से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था. वह बच्चों को नशीला पदार्थ पिलाकर घटना को अंजाम देता था. दो बच्चों के रिपोर्ट लिखाने के बाद पूरा घटनाक्रम सामने आया. घटना कोंच कस्बे के भगत सिंह नगर की है. यहां रिटायर्ड लेखपाल राम बिहारी के खिलाफ मोहल्ले के दो बच्चों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनको काम के बहाने घर बुलाया. कोल्डड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर उनको पोर्न वीडियो दिखाए और फिर उनका यौन शोषण किया. बच्चों के अनुसार,…
नई दिल्ली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बुधवार को टी20 क्रिकेट का इतिहास नए सिरे से लिखा गया. मेघालय और मिजोरम के बीच हुए मुकाबले में चौकों और छक्कों का ऐसा तूफान आया जो गेंदबाजों को बहा ले गया. इस मैच में मेघालय के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज पुनीत बिष्ट ने 51 गेंदों पर विस्फोटक 146 रन ठोक डाले. इस बल्लेबाज ने अपनी नाबाद पारी में 102 रन तो अकेले 17 छक्कों से ही जड़ दिए. इसके अलावा पुनीत ने 6 चौके भी लगाए. अगर चौकों और छक्कों की बात करें तो उन्होंने 23 गेंद पर 126 रन ठोक दिए.…
श्री शुभ सं. 2077 शाके 1942 प्रमादी नाम्नी सम्वतसरे पौष मासे, शुक्ल पक्षे, गुरुवार 1 (प्रतिपदा) तिथौ तदोपरी 2 (दुतीय) शुभ पूर्ण तिथि है, श्रवण नक्षत्र, मकर राशि पर आगमन 14,01,2021,को दिन में 02 बजकर 56 मिनट पर अर्की है. (मकर संक्रांति का प्रवेश है) स्नान दान इत्यादि का पूर्ण काल:- दोपहर 03 बजकर 04 मिनट से शाम 05 बजकर कर 21 मिनट तक विशेष पूर्ण काल है. इस समय स्नान दान का बहुत ही साधिक महत्व है. इस के बाद शाम 05 बजकर 21 मिनट से, 07 बजकर 33 मिनट शाम तक मध्यम पूर्णकाल का समय है. इस बार…
