Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी: रिटायर्ड लेखपाल ने 36 बच्चों से यौन शोषण किया, नशीला पदार्थ पिलाकर दरिंदगी करता था, 320 पोर्न वीडियो मिले
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    यूपी: रिटायर्ड लेखपाल ने 36 बच्चों से यौन शोषण किया, नशीला पदार्थ पिलाकर दरिंदगी करता था, 320 पोर्न वीडियो मिले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जालौन. उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक रिटायर्ड लेखपाल ने 36 बच्चों के साथ दरिंदगी की. आरोपी सालों से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था. वह बच्चों को नशीला पदार्थ पिलाकर घटना को अंजाम देता था. दो बच्चों के रिपोर्ट लिखाने के बाद पूरा घटनाक्रम सामने आया.

    घटना कोंच कस्बे के भगत सिंह नगर की है. यहां रिटायर्ड लेखपाल राम बिहारी के खिलाफ मोहल्ले के दो बच्चों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनको काम के बहाने घर बुलाया. कोल्डड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर उनको पोर्न वीडियो दिखाए और फिर उनका यौन शोषण किया.

    बच्चों के अनुसार, उनसे कई बार दरिंदगी की गई. पुलिस ने बुधवार सुबह रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी के घर छापा मारा तो उसके लैपटॉप और मोबाइल में 320 पोर्न वीडियो मिले. इनमें कई वीडियो कोंच के बच्चों के साथ ही बनाए गए हैं.

    पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी ने अब तक 36 बच्चों के साथ दरिंदगी की है. इसके अलावा 2-3 गरीब महिलाएं भी हैं जिनको राशन कार्ड और अन्य काम के बहाने घर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया. इससे पहले बांदा में भी मामला सामने आया था. वहां एक जेई बच्चों को गिफ्ट देने के बहाने घर बुलाता था और उनसे यौन शोषण करता था.

    अब तक वह 50 बच्चों के साथ दरिंदगी कर चुका था. वह पोर्न वीडियो भी बनाता था और ऑनलाइन बेचता था. पुलिस का कहना है कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि रिटायर्ड लेखपाल भी इसी तरह ऑनलाइन वीडियो बेचता था. इसकी जांच की जा रही है. आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के 34 साल के इस खिलाड़ी ने 23 गेंदों पर ठोंके 126 रन, 17 छक्के और 6 चौके जड़े
    Next Article J&K: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बर्फ-विमान की भीषण टक्कर, खतरे में सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में रही

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.